माता-पिता अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं और उनकी भलाई चाहते हैं, लेकिन अनजाने में की गई कुछ गलतियां बच्चों को भावनात्मक रूप से उनसे दूर कर सकती हैं। जरूरत से ज्यादा सख्ती बच्चों की मासूमियत और सहजता को कम कर सकती है। उनकी क्यूटनेस उनके स्वाभाविक व्यवहार में होती है, लेकिन जब उन पर अनावश्यक पाबंदियां लगाई जाती हैं, तो वे डरने लगते हैं, झिझकने लगते हैं और अपनी चंचलता खो सकते हैं। यदि इन गलतियों को समय रहते पहचाना और सुधारा जाए, तो माता-पिता और बच्चों के बीच का रिश्ता और मजबूत हो सकता है। आइए जानते हैं वे तीन आम गलतियां जो बच्चों को दूर कर सकती हैं।
Parenting Tips: बच्चों से ऐसा बर्ताव करने से पहले हो जाएं सतर्क, अनजाने में की गई गलतियां बढ़ा सकती है दूरी
Child Development: जरूरत से ज्यादा सख्ती बच्चों की मासूमियत और सहजता को कम कर सकती है। उनकी क्यूटनेस उनके स्वाभाविक व्यवहार में होती है, लेकिन जब उन पर अनावश्यक पाबंदियां लगाई जाती हैं, तो वे डरने लगते हैं, झिझकने लगते हैं और अपनी चंचलता खो सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. जरूरत से ज्यादा डांटना और आलोचना करना
- यदि माता-पिता बार-बार बच्चों को डांटते हैं, उनकी गलतियों पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देते हैं या उनकी तुलना दूसरों से करते हैं, तो इससे बच्चों का आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है।
- बार-बार की आलोचना से वे अपने मन की बातें साझा करने में झिझकने लगते हैं और धीरे-धीरे माता-पिता से दूर होने लगते हैं।
क्या करें?
बच्चों को प्यार से समझाएं, उनकी गलतियों को सुधारने का अवसर दें और उनकी छोटी-छोटी उपलब्धियों की भी सराहना करें। इससे उनका आत्मविश्वास बना रहेगा।
2. बच्चों की भावनाओं को न समझना और उन्हें अनदेखा करना
- कई बार माता-पिता बच्चों की भावनाओं को गंभीरता से नहीं लेते या अपनी व्यस्तता के कारण उनकी बातों को अनदेखा कर देते हैं।
- जब बच्चे कोई परेशानी साझा करना चाहते हैं और उन्हें माता-पिता से अपेक्षित समर्थन नहीं मिलता, तो वे धीरे-धीरे खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं।
क्या करें?
बच्चों की भावनाओं को समझें, उनकी बातें ध्यान से सुनें और उनके साथ अधिक समय बिताएं। जब वे माता-पिता को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानेंगे, तो वे खुलकर अपनी भावनाएं साझा कर पाएंगे।
3. बच्चों पर जरूरत से ज्यादा नियंत्रण रखना और आजादी न देना
- कुछ माता-पिता बच्चों पर अत्यधिक पाबंदियां लगाते हैं, हर चीज में हस्तक्षेप करते हैं और उन्हें अपनी मर्जी से फैसले नहीं लेने देते।
- इससे बच्चों को लगता है कि उनकी सोच और इच्छाओं का कोई महत्व नहीं है, जिससे वे विद्रोही बन सकते हैं या धीरे-धीरे माता-पिता से भावनात्मक दूरी बना सकते हैं।
क्या करें?
बच्चों को आत्मनिर्भर बनने का मौका दें, उन पर भरोसा करें और उन्हें कुछ फैसले खुद लेने की आजादी दें। उनकी रुचियों और पसंद का सम्मान करें, ताकि वे अपने विचारों को स्वतंत्र रूप से व्यक्त कर सकें।
इन बातों का रखें ध्यान
बच्चों को प्यार और अनुशासन दोनों की जरूरत होती है, लेकिन इन दोनों के बीच संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। जरूरत से ज्यादा डांटना, उनकी भावनाओं को अनदेखा करना और उन पर अत्यधिक नियंत्रण रखना, उन्हें माता-पिता से दूर कर सकता है। यदि इन गलतियों को सुधारा जाए, तो माता-पिता और बच्चों के बीच का रिश्ता अधिक गहरा और मजबूत हो सकता है।