फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बेटे को बनाना है 'राजा बेटा' तो बचपन से ही सिखाएं ये बातें, परवरिश के लिए हैं बेहद जरूरी

Thu, 20 Feb 2025 04:21 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 20 Feb 2025 04:21 PM IST
सार

हर माता-पिता की यही इच्छा होती है कि उनका बेटा एक आदर्श बेटा बने और उनका नाम ऊंचा करें। आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप अपने बेटे को 'राजा बेटा' बनाना चाहते हैं, तो उसे ये महत्वपूर्ण बातें जरूर सिखाएं।

विज्ञापन
Parents should teach these life lessons to son at young age Parenting Tips in Hindi
बेटे को कैसे बनाएं राजा बेटा - फोटो : freepik.com

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बेटा सफल, संस्कारी और जिम्मेदार बने। यह तभी संभव है जब उसे बचपन से ही अच्छी आदतें और जीवन मूल्य सिखाए जाएं। कहते हैं कि एक बच्चे के अंदर उसके माता-पिता की परवरिश झलकती है। लोग बच्चे के व्यवहार और बात-विचार से ही यह तय करते हैं कि उसे अपने पेरेंट्स से कैसे संस्कार मिले है। हर माता-पिता की यही इच्छा होती है कि उनका बेटा एक आदर्श बेटा बने और उनका नाम ऊंचा करें। आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप अपने बेटे को 'राजा बेटा' बनाना चाहते हैं, तो उसे ये महत्वपूर्ण बातें जरूर सिखाएं।

Parents should teach these life lessons to son at young age Parenting Tips in Hindi
बेटे को कैसे बनाएं राजा बेटा - फोटो : freepik.com
1. दूसरों का सम्मान करना

 बेटे को सिखाएं कि बड़ों का सम्मान और छोटों से प्रेम करना बहुत जरूरी है।नचाहे माता-पिता हों, शिक्षक हों या कोई अजनबी, हर किसी से शिष्टाचार से पेश आएं। ऐसा करने से उनके मन में भी आपके बच्चे के लिए ढेर सारा आशीष आएगा।

2. आत्मनिर्भर बनना

 बेटा तभी सशक्त बनेगा जब वह खुद अपने छोटे-छोटे काम करना सीखे। उसे यह सिखाएं कि बैग तैयार करना, जूते पॉलिश करना, कपड़े सही जगह रखना जैसी बातें खुद करनी चाहिए।
Parents should teach these life lessons to son at young age Parenting Tips in Hindi
बेटे को कैसे बनाएं राजा बेटा - फोटो : freepik.com
3. घर के कामों में हाथ बंटाना

 सिर्फ बेटियां ही नहीं, बेटों को भी घर के कामों में मदद करनी चाहिए। झाड़ू लगाना, बर्तन रखना, खाना बनाना, और कपड़े फोल्ड करना सिखाएं, ताकि वह आत्मनिर्भर बने।

4. ईमानदारी और सच्चाई अपनाना

अपने बेटे को समझाएं कि झूठ और धोखा किसी भी सफलता की नींव नहीं हो सकते। उसे ईमानदारी, मेहनत और सच्चाई का महत्व सिखाएं। ऐसी शिक्षा हमेशा ही जीवन में काम आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parents should teach these life lessons to son at young age Parenting Tips in Hindi
बेटे को कैसे बनाएं राजा बेटा - फोटो : freepik.com
5. आत्मसम्मान और आत्मविश्वास बनाए रखना

 उसे यह समझाएं कि खुद पर भरोसा रखना बहुत जरूरी है। कोई भी चुनौती आए, तो हिम्मत और धैर्य से सामना करना सिखाएं। खुद पर भरोसा करने से ही बड़ी से बड़ी परिस्थितियों से आसानी से निपटा जा सकता है।

6. लड़कियों का सम्मान करना

 बेटे को बचपन से ही सिखाएं कि लड़कियां समान होती हैं और उनका सम्मान जरूरी है। महिलाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना और उनकी सहमति को महत्व देना सिखाएं।
विज्ञापन
Parents should teach these life lessons to son at young age Parenting Tips in Hindi
बेटे को कैसे बनाएं राजा बेटा - फोटो : freepik.com
7. हार को स्वीकार करना सीखें
 जीतना जरूरी है, लेकिन हार को भी खुले दिल से स्वीकार करना सिखाएं। हार से सीखना और आगे बढ़ना ही असली सफलता है। अपने बच्चे को सिखाएं कि अगर किसी प्रतियोगिता में उसकी हार हो जाए तो अपनी हार को जरूर स्वीकार करें।


इन आदतों की दें सीख
अगर आप चाहते हैं कि आपका बेटा सिर्फ लाड़-प्यार में राजा बेटा न बने, बल्कि संस्कार, आत्मनिर्भरता और जिम्मेदारी से भरा एक सशक्त और अच्छा इंसान बने, तो बचपन से ही उसे इन अच्छी आदतों की सीख दें। यही सीख उसे एक सच्चा 'राजा बेटा' बनाएगी, जो खुद भी खुश रहेगा और समाज में भी सम्मान पाएगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed