साक्षात्कार के दौरान बहुत जरूरी है कि भले ही आप कितने ही योग्य क्यों न हों लेकिन फिर भी कुछ बातों पर जरूर ध्यान दें क्योंकि साक्षात्कार लेने वाले और साक्षात्कार देने वाले के बीच में होती हैं कई सारी ऐसी अनकही बातें जिनके लिए कई लोग तैयार नहीं होते हैं। साक्षात्कार लेने वाला भले ही कितने नर्म स्वभाव का क्यों न हो लेकिन यह तो तय बात है कि वह हर तरह से आपको पढ़ने की कोशिश करेगा इसलिए बहुत जरूरी है कि आप छोटी- छोटी गलतियां न ही करें। अगली स्लाइड्स से जानिए किन गलतियों को कर देने से आपका बना बनाया काम बिगड़ा सकता है।
{"_id":"5fff4f5c8ebc3e30ce2319e8","slug":"never-do-this-mistakes-during-an-interview-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साक्षात्कार के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, पड़ता है नकारात्मक प्रभाव","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
साक्षात्कार के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, पड़ता है नकारात्मक प्रभाव
Thu, 14 Jan 2021 08:57 AM IST
तेजस्वी मेहता
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Thu, 14 Jan 2021 08:57 AM IST
विज्ञापन
कुछ बातों पर जरूर ध्यान दें
- फोटो : Social Media
लोग अपनी घबराहट को छिपाने के लिए ऐसा करते हैं
- फोटो : Social media
नज़रें न मिलाना
किसी साक्षात्कार के दौरान नज़रें न मिलाना, आपको अविश्सनीय और अस्थिर दर्शा सकता है। एक सर्वे में 67 प्रतिशत नियोक्ताओं ने माना कि नजरें न मिलाना उम्मीदवार की सबसे बड़ी खामी होती है। सामान्य जीवन में भी नजरें मिलाकर बात करने की आदत डालें ताकि किसी साक्षात्कार में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अधिकतर साक्षात्कारों में लोग अपनी घबराहट को छिपाने के लिए ऐसा करते हैं।

साक्षात्कार में अपरिपक्व भी मान लिया जाता है
- फोटो : social media
चंचलता
अपने बालों से खेलना, बार-बार चेहरे को छूना या निरंतर पैर हिलाना जैसी आदतें आपको साक्षात्कारकर्ता के सामने आपकी आत्मविश्वास रहित छवि बना सकती हैं या आपकी तैयारी को कमजोर साबित कर सकती हैं। बेहतर है कि अपने दोनों हाथों को स्थिर और सामने की ओर रखें। लड़कियां अपने साक्षात्कार में अक्सर यह सारी चीजें लड़कों की अपेक्षा ज्यादा करती हैं। जिस वजह से कई बार उन्हें साक्षात्कार में अपरिपक्व भी मान लिया जाता है।

आप जल्दी से मित्रता नहीं कर सकते
- फोटो : सोशल मीडिया
बिल्कुल न हंसना
साक्षात्कार के दौरान चेहरे पर मुस्कान की कमी आपको नाखुश और सख्त व्यक्ति दर्शा सकती है। साथ ही यह दर्शाता है कि आप जल्दी से मित्रता नहीं कर सकते। चेहरे पर एक प्राकृतिक मुस्कान रखें और बातचीत के दौरान बीच में मुस्कराएं। यह आपको साक्षात्कार के तनाव से भी दूर रखेगा। खुद को बहुत खुशमिजाज दिखाने के लिए नकली मुस्कराहट दिखाने से भी परहेज न करें।

सहज होकर आराम से बैठें
- फोटो : social media
हाथ बांधना
हाथों को सामने की ओर बांधकर बैठना साक्षात्कारकर्ता के सामने आपकी एक असुरक्षित और असहज व्यक्ति की छवि का निर्माण करता है। अपना एक हाथ गोद में और एक हाथ टेबल पर या कुर्सी के हत्थे पर रखें। सहज होकर आराम से बैठें और शरीर को तानकर न रखें। यदि आप हाथ बांधकर बैठते हैं, तो आप अलग तरह से जज कर लिये जाते हैं इसलिए खुद को वैसा ही प्रस्तुत करें जैसे आप असलियत में हैं।