Maa Bachchon Ko kya Gift De: मदर्स डे पर आमतौर पर बच्चे अपनी मां को गिफ्ट देकर दिन खास बनाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस दिन मां भी अपने बच्चों को कोई खास तोहफा दे सकती हैं? मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत और भावनात्मक रिश्ता माना जाता है। ऐसे में मदर्स डे केवल मां को सम्मान देने का दिन नहीं बल्कि परिवार के बीच प्यार और जुड़ाव बढ़ाने का भी अवसर है।
आजकल कई मांएं इस खास दिन अपने बच्चों को प्यार, सीख और यादों से जुड़े गिफ्ट देना पसंद करती हैं। ये तोहफे केवल बच्चों को खुश नहीं करते बल्कि उनके साथ भावनात्मक बॉन्डिंग भी मजबूत करते हैं। खास बात यह है कि महंगे गिफ्ट से ज्यादा बच्चे उन चीजों को पसंद करते हैं जिनमें मां का प्यार और समय शामिल हो।
अगर आप भी इस मदर्स डे अपने बच्चे को कुछ खास देना चाहती हैं, तो कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। चाहे एजुकेशनल गिफ्ट हो, पर्सनलाइज्ड सरप्राइज हो या फैमिली टाइम, ये छोटे-छोटे तोहफे बच्चों के लिए जिंदगीभर की खूबसूरत याद बन सकते हैं। आइए जानते हैं मदर्स डे पर मां अपने बच्चों को कौन-कौन से खास और यादगार गिफ्ट दे सकती हैं।
2 of 6
फोटो फ्रेम
- फोटो : instagram
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स
बच्चों को ऐसे गिफ्ट बेहद पसंद आते हैं जिनमें उनका नाम, फोटो या कोई खास याद जुड़ी हो। आप अपने बच्चे को फोटो एल्बम, कस्टमाइज्ड मग, नेम प्रिंटेड कुशन या फैमिली फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे तोहफे बच्चों को यह एहसास दिलाते हैं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।
3 of 6
किताबें
- फोटो : Adobe Stock
किताबें और शिक्षित करने वाले खिलौने
अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चा कुछ नया सीखे, तो किताबें और एजुकेशनल टॉयज शानदार विकल्प हो सकते हैं। कहानी की किताबें, पजल गेम्स, साइंस किट या आर्ट एंड क्राफ्ट सेट बच्चों की क्रिएटिविटी बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे गिफ्ट बच्चों को मोबाइल स्क्रीन से दूर रखने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।
4 of 6
हैप्पी फैमिली ट्रिप
- फोटो : Adobe
फैमिली ट्रिप या पिकनिक का प्लान करें
मदर्स डे पर बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना सबसे बड़ा गिफ्ट माना जा सकता है। आप किसी पार्क, हिल स्टेशन, बीच या धार्मिक स्थल की छोटी ट्रिप प्लान कर सकती हैं। परिवार के साथ बिताए गए ये पल बच्चों की यादों में हमेशा के लिए बस जाते हैं। आजकल कई परिवार मदर्स डे पर आउटिंग और पिकनिक को प्राथमिकता देते हैं।
5 of 6
हाथ से लिखा लेटर या मेमोरी बॉक्स दें
- फोटो : Freepik
हाथ से लिखा लेटर या मेमोरी बॉक्स दें
डिजिटल दौर में हाथ से लिखा गया लेटर बेहद खास माना जाता है। आप अपने बच्चे के लिए एक भावुक पत्र लिख सकती हैं जिसमें उनके बचपन की यादें, उपलब्धियां और आपके सपने शामिल हों। इसके अलावा मेमोरी बॉक्स बनाकर उसमें फोटो, छोटे नोट्स और यादगार चीजें रख सकती हैं। यह गिफ्ट बच्चों के लिए इमोशनल खजाना बन सकता है।