फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother's Day 2023: इस मदर्स डे मां से कहें दिल की बात, भेजें ये प्यार भरे शुभकामना संदेश

Sun, 14 May 2023 09:50 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 14 May 2023 09:50 AM IST
विज्ञापन
Mother Day 2023 Wishes Wallpapers Images Quotes Whatsapp Status Facebook Message in hindi
Mother's Day 2023 - फोटो : amar ujala

Mother Day 2023 Wishes: मां, यह शब्द अपने आप में संपूर्ण सृष्टि है। माँ जननी होती है, सृष्टि को चलाने वाली होती है। कहते हैं कि ईश्वर को देख पाना मुमकिन नहीं, लेकिन धरती पर हर शख्स के पास एक मां होती है। ईश्वर ने सृष्टि की रचना की और एक मां शिशु को जन्म देती है। ईश्वर सृष्टि चलाता है और मां शिशु को जन्म देने से लेकर उसके स्वस्थ जीवन जीने के लिए पोषित करती है। मां की भावनाएं बच्चे का भविष्य बनाती हैं। मां अपने बच्चे से निस्वार्थ प्रेम करती हैं। मां की भूमिका परिवार में ही नहीं समाज में भी बहुत महत्वपूर्ण है। मां की इसी भूमिका और योगदान को नमन करने के लिए एक खास दिन समर्पित है। इस दिन को मातृत्व दिवस के तौर पर मनाया जाता है। प्रतिवर्ष मई माह के दूसरे रविवार को मातृत्व दिवस या मदर्स डे मनाते हैं। इस वर्ष मदर्स डे 14 मई 2023 को मनाया जा रहा है। इस मौके पर आप भी अपनी मां से अपने दिल की बात कहें। आपको जन्म देने और पालन पोषण करने के लिए उनका आभार व्यक्त करें। साथ ही उन्हें बताएं कि आप उनके जीवन में कितनी खास हैं। यहां कुछ सुंदर और प्यार भरी पंक्तियां मां के लिए लिखी गई हैं, जिसे आप मां को भेजकर मदर्स डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। ये रहे मदर्स डे के खास शुभकामना संदेश।

Mother Day 2023 Wishes Wallpapers Images Quotes Whatsapp Status Facebook Message in hindi
Mother's Day 2023 - फोटो : amar ujala

हजारों फूल चाहिए एक माला के लिए
हजारों बूंद चाहिए समुद्र के लिए
पर मां अकेली काफी है
बच्चों के जीवन को स्वर्ग बनाने के लिए।

मदर्स डे 2023 की शुभकामनाएं

Mother Day 2023 Wishes Wallpapers Images Quotes Whatsapp Status Facebook Message in hindi
Mother's Day 2023 - फोटो : amar ujala

मां के कदमों में है जन्नत
मां के पास है सुकून
मां है पास तो सब कुछ है
मां नहीं तो कुछ नहीं।

मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother Day 2023 Wishes Wallpapers Images Quotes Whatsapp Status Facebook Message in hindi
Mother's Day 2023 - फोटो : instagram

मां से रिश्ता ऐसा होता है खास
वह दूर हो तो भी होती है पास
उसे है हमारे हर दुख की खबर
उसी के साए में गुजरे सारी उम्र।

हैप्पी मदर्स डे 2023

विज्ञापन
Mother Day 2023 Wishes Wallpapers Images Quotes Whatsapp Status Facebook Message in hindi
Mother's Day 2023 - फोटो : amar ujala

कौन है वह जो यहां नहीं मिलता
सब कुछ मिल जाता है लेकिन मां नहीं मिलती
मां के जैसा है कोई कहां
मां सब कुछ है यहां।

मदर्स डे 2023 की शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed