फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Born Baby Name: सावन में हुआ है बच्चे का जन्म? बेटा हो या बेटी, ये 15 नाम होंगे परफेक्ट

Mon, 21 Jul 2025 09:48 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 21 Jul 2025 09:48 AM IST
सार

Sawan Born Baby Name: अगर आपका बेटा या बेटी सावन के महीने में जन्मा है तो यहां दिए जा रहे कुछ नामों के विकल्प आपको पारंपरिकता और ट्रेंड का बेहतरीन संतुलन देंगे।

विज्ञापन
modern baby names for sawan born baby boy and girl name ideas sawan mein janme bachho ke naam Disprj
सावन में जन्मे बच्चे के नाम - फोटो : Amar ujala

Sawan Born Baby Name: सावन का महीना न केवल धार्मिक दृष्टि से विशेष होता है, बल्कि यह प्रकृति, प्रेम, भक्ति और हरियाली का प्रतीक भी है। यह महीना भगवान शिव की उपासना के लिए जाना जाता है और ऐसा माना जाता है कि सावन में जन्मे बच्चे विशेष रूप से भाग्यशाली होते हैं। ऐसे में माता-पिता भी चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम कुछ ऐसा हो जो न केवल अर्थपूर्ण हो, बल्कि आधुनिक भी लगे। भगवान शिव या प्रकृति से जुड़े नाम बच्चे के जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा भी भर सकते हैं। एक ऐसा नाम चुनें जो उनके व्यक्तित्व को संवारने में मदद करे और उन्हें जीवन भर गौरव और सकारात्मकता का अनुभव कराए।



नाम रखते समय उसका शाब्दिक अर्थ जरूर समझें, सिर्फ ट्रेंड को न देखें। ये ध्यान रखें कि नाम की ध्वनि सरल और प्यारी होनी चाहिए, ताकि बच्चा बड़े होकर भी सहज महसूस करे। नक्षत्र, राशि और जन्म समय के अनुसार भी नाम रखने की परंपरा है, उसे भी चाहें तो ध्यान में रखें। अगर आपका बेटा या बेटी सावन के महीने में जन्मा है तो यहां दिए जा रहे कुछ नामों के विकल्प आपको पारंपरिकता और ट्रेंड का बेहतरीन संतुलन देंगे।

modern baby names for sawan born baby boy and girl name ideas sawan mein janme bachho ke naam Disprj
सावन में जन्मे बच्चे का नाम - फोटो : Adobe
सावन में जन्मे लड़कों के लिए सुंदर नाम

सावन में जन्मे बेटे को आप भगवान शिव से जुड़ा कोई नाम दे सकते हैं या इस मौसम के अनुसार भी उसका नामकरण कर सकते हैं। जैसे, 

शिवांश

इस नाम का अर्थ है जो शिव का अंश हो। बेटे के लिए भगवान भोलेनाथ से जुड़ा यह नाम भाग्यशाली हो सकता है।

अर्जुन

इस नाम का मतलब है पवित्र, सफेद और शक्ति का प्रतीक। बेटे के लिए अर्जुन नाम अर्थपूर्ण और दमदार व्यक्तित्व वाला हो सकता है।

ऋत्विक

सावन में जन्मे बेटे को ऋत्विक नाम दे सकते हैं। ऋत्विक का अर्थ है वेदों का ज्ञाता।

नीरव

नीरव यानी शांत या मौन। बेटे के लिए नीरव नाम बेहद आकर्षक और प्रभावशाली है।

व्यूमन 

सावन माह में जन्मे लड़के का नाम व्यूमन रख सकते हैं। ये आधुनिक और यूनिक नाम होने के साथ ही अर्थपूर्ण भी है। व्यूमन का मतलब है आकाश के समान विशाल।
 
modern baby names for sawan born baby boy and girl name ideas sawan mein janme bachho ke naam Disprj
बेटी का नाम - फोटो : Adobe

सावन में जन्मी लड़कियों के लिए अर्थपूर्ण नाम

श्राव्या

अपनी रानी बिटिया का नाम श्राव्या रख सकते हैं। श्राव्या का अर्थ है, जो सुनने में मधुर हो। ये नाम नया और बेहद खूबसूरत अर्थ वाला है।

गौरवी

सावन भगवान शिव का महीना है। ऐसे में बेटी का नाम ऐसा हो जो भगवान शिव से संबंधित हो, साथ ही सुंदर अर्थ वाला भी हो। बेटी को गौरवी नाम दें। इसका मतलब गर्व करने योग्य है। यह नाम माता गौरी के नाम से लिया गया है।

काव्या

लड़की के लिए काव्या नाम भी सुंदर है।  काव्या यानी सुंदर कविता या सौंदर्य का प्रतीक। बेटी का नाम काव्या रख सकते हैं। 

अन्विता

नया और दूसरों से हटकर बेटी को कोई प्यारा सा आधुनिक नाम देना चाहते हैं तो अन्विता बेहतरीन नाम हो सकता है। अन्विता का अर्थ है समझदार या ज्ञानी।

शिवानी

शिव से संबंधित नाम शिवानी बेहद खूबसूरत अर्थ रखता है। शिवानी का मतलब है शिव की शक्ति। शिवानी देवी का एक रूप भी है। बेटी को शिवानी नाम दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
modern baby names for sawan born baby boy and girl name ideas sawan mein janme bachho ke naam Disprj
बच्चे के नाम - फोटो : Freepik

सावन और प्रकृति से प्रेरित नाम

मेघ

कुछ अलग हटकर नाम देना चाहते है तो इस मौसम के मुताबिक नाम रखें। सावन या मानसून में जन्मे बच्चे को मेघ नाम दिया जा सकता है। बेटी को मेघा और बेटे को मेघ नाम दे सकते हैं। मेघ का मतलब है बादल।

वर्षा

अगर बच्चे को सावन और मानसून के मुताबिक कोई नाम देना चाहते हैं तो वर्षा नाम उपयुक्त रहेगा। इस मौसम में बारिश होती है, इसलिए वर्षा नाम दे सकते हैं। वर्षा का मतलब बारिश से है।

हरित

बारिश के मौसम में हरियाली बढ़ जाती है। खूबसूरत हरियाली से जुड़ा नाम देने के लिए बेटे या बेटी का नाम हरित रख सकते हैं। 

अंबर

अंबर नाम बेटा या बेटी दोनों के लिए परफेक्ट रहेगा। अंबर का मतलब है आकाश। अंबर नाम नया और सुनने में खूबसूरत है। 

जलनिधि 

ये नाम भी यूनिसेक्स है यानी बेटे या बेटी दोनों में से किसी को भी जलनिधि नाम दिया जा सकता है। सावन और प्रकृति से प्रेरित इस नाम का मतलब है जल का भंडार।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed