फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं की बेडरूम इच्छाओं को लेकर सर्वे, 36 फीसदी ने दिया ये जवाब

Wed, 16 Oct 2019 05:27 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेक्स, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेक्स, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 16 Oct 2019 05:27 PM IST
Love and romantic relationship survey for couple
relationship - फोटो : file photo

महिलाओं की यौन इच्छाओं को लेकर हाल ही में एक पत्रिका ने सर्वे किया। इस सर्वे में अमेरिका में रहने वाली 18 साल से लेकर 94 साल तक की महिलाओं को शामिल किया गया और उनसे उनकी बेडरूम इच्छाएं पूछी गईं। इस सर्वे में शोधकर्ताओं ने इन महिलाओं से उनके यौन व्यवहार को लेकर कई तरह के मनोवैज्ञानिक सवाल किए और उसके बाद सर्वे का नतीजा निकाला। आइए जानते हैं इस सर्वे में क्या बात पता चली..

Love and romantic relationship survey for couple
relationship

यह सर्वे जनरल ऑफ सेक्स एंड मैरिटल थैरेपी में प्रकाशित हुआ। सर्वे में महिलाओं से अंतरंग होने के दौरान मिलने वाले चरम सुख के बारे में पूछा गया। इस सर्वे में 1,055 हेट्रोसेक्शुअल महिलाओं ने भाग लिया। इंडियाना यूनिवर्सिटी के डेबी हरबैनिक के मुताबिक, सर्वे में यह जानने की कोशिश की है कि महिलाएं बेडरूम में क्या चाहती हैं? सर्वे में 36 फीसदी महिलाओं ने बताया कि वह शारीरिक संबंध बनाने के दौरान चरम उत्तेजना तक पहुंचने के लिए क्लिटोरल उत्तेजना का सहारा लेती हैं।

Love and romantic relationship survey for couple
relationship - फोटो : file photo

सर्वे में पांच से भी कम महिलाओं ने कहा कि शारीरिक संबंध के दौरान चरम उत्तेजना हासिल करने के लिए इंटरकोर्स ही काफी है। 36 फीसदी महिलाओं ने स्वीकार किया कि शारीरिक संबंधों के दौरान चरम उत्तेजना तक पहुंचने के लिए वे क्लिटोरल उत्तेजना की जरूरत नहीं है। सर्वे में महिलाओं ने अपनी यौन इच्छाओं को लेकर खुलकर बातचीत की और बताया कि वे अपने पार्टनर के साथ अंतरंग होते वक्त क्या चाहती हैं। सर्वे में भाग लेने वाली महिलाओं में से आधे से कम महिलाओं ने यह भी कहा कि उन्हें अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताने और भावनात्मक तौर पर जुड़ना सबसे ज्यादा अच्छा लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed