सदियों से इस दुनिया में प्रेम चला आ रहा है। हर लड़का चाहता है कि उसे कोई ऐसी साथी मिले, जो उसके लिए बिल्कुल सही हो। लेकिन लड़के हमेशा एक बात को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर लड़कियों को किस तरह के लड़के पसंद आते हैं? आखिर लड़कों की किस तरह की पर्सनेलिटी होनी चाहिए? लड़कों में वो क्या बात होनी चाहिए, जो लड़कियों को पसंद आए? आखिर ऐसी क्या चीज है, जिसे करते ही लड़कियां उन पर फिदा हो जाए? इस तरह के कई सवाल लड़कों के मन में उछल कूद करते रहते हैं, और अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि लड़कियों को आखिर लड़कों की क्या बातें पसंद आती हैं, जिसके कारण वो उन पर फिदा हो जाती हैं।
{"_id":"6036311646ed287cb0061b00","slug":"learn-girls-attract-to-these-types-of-boys","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें कैसे लड़कों पर फिदा होती हैं लड़कियां, क्या आपके अंदर भी हैं ये खूबियां?","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
जानें कैसे लड़कों पर फिदा होती हैं लड़कियां, क्या आपके अंदर भी हैं ये खूबियां?
Thu, 25 Feb 2021 08:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 25 Feb 2021 08:25 AM IST
विज्ञापन
girls attract प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
शांत रहने वाले लड़कों पर
- अगर आप ये सोचते हैं कि आखिर लड़कियां किन लड़कों पर फिदा होती है, तो आपको बता दें कि इसमें वो लड़के शामिल हैं जो शांत रहते हैं। लड़कियों को ऐसे लड़के काफी अच्छे लगते हैं, जो काफी शांत रहते हैं, किसी चीज को लेकर ज्यादा सोचते नहीं हैं, शांति से हर मसले को हल करते हैं आदि। लड़कियां ऐसे लड़कों पर जल्दी फिदा होती हैं जिनका शांत स्वभाव होता है। अगर आप शांत नहीं हैं, तो फिर आपको शांत रहना चाहिए और वैसे भी शांत रहने वाले लोग काफी सही होते हैं।
perfume प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
परफ्यूम लगाने वाले लड़कों पर
- हम खुद को साफ रखने के लिए रोजाना नहाते हैं, अच्छे कपड़े पहनते हैं, अच्छे जूते पहनते हैं और यहां तक कि अच्छा और महंगा परफ्यूम भी लगाते हैं। इंटरनेशलन जर्नल ऑफ कॉस्मेटिक साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन बताता है कि लड़कियों को खुशबू वाले परफ्यूम लगाने वाले लड़के पसंद आते हैं। इस अध्ययन में कुछ लड़कों को बिना खुशबू वाला और कुछ लड़कों को खुशबू वाला परफ्यूम लगाया गया, जिसके बाद लड़कियों ने खुशबू वाले लड़कों को ज्यादा पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
couple प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
सच बोलने वाले लड़कों पर
- हम बचपन से एक चीज सीखते आते हैं कि हमें हमेशा सच बोलना चाहिए। हमारे बड़े-बुजुर्ग भी यही कहते हैं कि चाहे कुछ भी हो, लेकिन हमें हमेशा सच ही बोलना चाहिए। वहीं, लड़कियों को भी ऐसे लड़के ज्यादा पसंद आते हैं, जो हमेशा सच बोलते हैं, उनसे कभी झूठ नहीं बोलते हैं, उनसे कोई बात नहीं छुपाते हैं आदि। लड़कियां चाहती हैं कि वो जिन्हें भी चुने वो हमेशा उनसे सच बोलें। इसलिए बाकी लड़कों की तुलना में लड़कियां सच बोलने वाले लड़कों पर जल्दी फिदा होती हैं।
विज्ञापन
couple प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
उम्र में बड़े लड़कों पर
- लड़कियां अपने से ज्यादा उम्र के लड़कों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं। लड़कियां जब अपने लिए कोई लड़का चुनती हैं, तो वो खासकर इस बात का ज्यादा ध्यान देती हैं कि लड़का उनसे बड़ा हो। इसके पीछे दो वजह मानी जाती हैं। पहली ये कि लड़कियां बड़े लड़कों पर इसलिए फिदा होती हैं, क्योंकि उन्हें अपने से बड़ों लड़कों पर भरोसा होता है। वहीं, दूसरा इसलिए कि लड़कियां मानती हैं कि जो लड़के उम्र में उनसे बड़े होते हैं, वो केवल उम्र में ही नहीं बल्कि अनुभवन में भी उनसे ज्यादा बड़े होते हैं। इसलिए लड़कियों को अक्सर अपने से ज्यादा उम्र के लड़के पसंद आते हैं।