फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार शादियां, दो तलाक, कुछ ऐसी रही किशोर कुमार की शादीशुदा जिंदगी

Thu, 02 Aug 2018 06:50 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
Kishore Kumar birthday read about his four marriages
kishore kumar
अपने गानों से पूरे देश को गुनगुनाने पर मजबूर करने वाले किशोर कुमार का 4 अगस्त को जन्मदिन है। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी आवाज आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। अपनी गानों और संगीत को लेकर वह जितनी चर्चाओं में रहे उतने ही अपने रिलेशनशिप को लेकर भी वह खबरों में बने रहें। आइए जानते हैं उनकी 4 पत्नियों के बारे में...
Kishore Kumar birthday read about his four marriages
kishore kumar first wife
किशोर कुमार की पहली शादी 1951 में एक्ट्रेस रूमा गुहा से हुई थी। उन दिनों में किशोर बॉलीवुड के चर्चित सेलिब्रेटी नहीं थे। शादी के आठ साल के बाद दोनों का 1958 में तलाक हो गया था। किशोर की पहली शादी इसलिए नहीं चल पाई क्योंकि किशोर चाहते थे कि रूमा घर परिवार संभाले, लेकिन रूमा अपना करियर बनाना चाहती थीं।
Kishore Kumar birthday read about his four marriages
kishore kumar second wife madhubala
रूमा से तालाक के बाद किशोर कुमार ने फिल्म अभिनेत्री मधुबाला से शादी कर ली थी। हर कोई उस समय मधुबाला का दीवाना हुआ करता था। मधुबाला का नाम उन दिनों कई सेलीब्रेटी के साथ जुड़ रहा था, लेकिन किशोर कुमार उन्हें इम्प्रेस करने में कामयाब हुए। हालांकि मधुबाला के परिवार वालों ने दोनों के रिश्ते को कभी नहीं स्वीकारा। किशोर की ये शादी भी सफल नहीं हो पाई और मधुबाला के दिल में छेद होने के चलते देहांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kishore Kumar birthday read about his four marriages
kishore kumar third wife
मधुबाला की मौत के बाद किशोर कुमार की जिंदगी में योगिता बाली आयीं। इन दोनों के बीच पहले प्यार हुआ और फिर शादी। 1976 में दोनों की शादी हुई और 1978 में तलाक हो गया। योगिता बाली ने तलाक के बाद मिथुन चक्रवर्ती से शादी की थी।
विज्ञापन
Kishore Kumar birthday read about his four marriages
kishore fourth and last wife
योगिता से तलाक के बाद किशोर की जिंदगी में अभिनेत्री लीना चंद्रावर्कर की एंट्री हुई। चौथी और आखिरी बार 1980 में किशोर कुमार ने लीना से शादी की जिनसे उनको एक बेटा सुमित कुमार हैं। लीना और किशोर की उम्र में 21 वर्ष का अंतर था जिस वजह से किशोर के माता-पिता दोनों के रिश्ते के विरोधी थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed