फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि आप भी बनना चाहती हैं अच्छी गृहणी तो शादी से पहले ही डाल लें ये आदतें, ससुराल में सब करेंगे पसंद

Thu, 24 Dec 2020 09:11 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 24 Dec 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
keep this habits before marriage to become a good housewife
एक अच्छी गृहणी बनने का सफर बहुत लंबा होता है - फोटो : Social Media

शादी के बाद हर महिला को लगता है कि वे एक अच्छी गृहणी बनकर सभी का दिल जीत लें लेकिन एक अच्छी गृहणी बनना क्या इतना आसान होता है? एक अच्छी गृहणी बनने का यह सफर बहुत लंबा होता है। महिलाओं को अच्छी गृहणी बनने, सभी का दिल जीतने में सालों लग जाते हैं इसलिए यदि आप विवाह होते ही अच्छी गृहणी बनने के स्वप्न देख रही हैं तो उसके लिए आपको अभी से तैयारियां भी शुरू कर देना चाहिए। एक अच्छी गृहणी बनने के लिए ऐसे आपको कोई बहुत कठिन काम नहीं करना है बस अपनी छोटी- मोटी आदतों में परिवर्तन करना है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन आदतों को जीवन में शामिल करने से आप बन सकती हैं अच्छी गृहणी।

keep this habits before marriage to become a good housewife
सभी की इच्छाओं का ख्याल रखना शुरू करें - फोटो : Social media

सभी की इच्छाओं का सम्मान करना
घर में अभी से सभी की इच्छाओं का ख्याल रखना शुरू करें। जब खाना बनाने की बात आती है तो खुद की पसंद को सबसे ऊपर रखने की बजाय यह देखें कि मम्मी, पापा, भाई, बहन आदि को क्या पसंद है। इच्छाओं की जब भी बात आती है तो अपने से पहले अपने निकटवर्ती लोगों की इच्छा को तवज्जो दें। यकीन मानिए आपकी इच्छा भी पूरी होगी।

keep this habits before marriage to become a good housewife
जिद पर न अड़े रहें - फोटो : social media

एडजस्टमेंट करना
यदि घर में कोई आ जाता है तो जिद पर न अड़े रहें कि आप अपना बेड शेयर नहीं करेंगी। अच्छी गृहणी बनना है तो अपने दिल को अभी से बड़ा कर लें। खुशी- खुशी चीजों को शेयर करें। कोई खाने की चीज यदि थोड़ी ही बची है तो दिमाग लगाएं कि किस तरह वह सब के हिस्से आ जाए क्योंकि आगे चलकर ससुराल में इन सभी चीजों को आपको संभालना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
keep this habits before marriage to become a good housewife
सुनने और समझने का प्रयास करें - फोटो : file photo

सब की बात को समझें
अभी से अपने घर में छोटे से छोटे सदस्य को सुनने और समझने का प्रयास करें। अपनी दिनचर्या को प्रतिदिन देखें और पता करें कि घर के किस सदस्य को आप कितना समय देते हैं। माता- पिता की बातों को धेर्यपूर्वक सुनें। उनकी किसी भी बात पर चिढ़चिढ़ या गुस्सा न करें। कोई बात पसंद नहीं आती है तो उसे अलग-अलग पहलुओं से समझने का प्रयत्न करें। इस आदत से आप बहुत जल्दी एक अच्छी गृहणी बन जाएंगी।

 

विज्ञापन
keep this habits before marriage to become a good housewife
आपको न कहने का तरीका आना चाहिए - फोटो : social media
न कहना और सुनना सीखें
हो सकता है अभी घर में कोई भी आपको किसी बात के लिए न कहता हो तो आप सामने वाले व्यक्ति से रूठ जाती हों लेकिन ससुराल में यह सब नहीं चलता है। वहां यदि कोई बड़ा आपको न कहता है तो आप उनसे बहस नहीं कर सकते। हां, लेकिन आप उन्हें समझाने का प्रयत्न अवश्य कर सकते हो। साथ ही कोई बात आपके स्वभाव के विरुद्ध हो या कोई काम आप नहीं करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आपको न कहने का तरीका आना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed