{"_id":"6708fe21420467898c08fde6","slug":"karwa-chauth-2024-unique-and-thoughtful-gifts-ideas-for-wife-in-budget-2024-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth Gift Idea: इस करवा चौथ पत्नी को गिफ्ट करें ये चीजें, देखते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Karwa Chauth Gift Idea: इस करवा चौथ पत्नी को गिफ्ट करें ये चीजें, देखते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
Karwa Chauth Gift Idea For Wife: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। हर साल ये त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 20 अक्तूबर को है, ऐसे में करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर दिन रविवार को रखा जाएगा।
इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और 16 श्रृंगार कर पूजा-अर्चना करती हैं। दिनभर व्रत रखने के बाद रात में सभी महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने व्रत का पारण करती हैं।
जब आपकी पत्नी आपकी लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रख रही है, तो आपका भी फर्ज बनता है कि उसे स्पेशल फील कराएं। इसके लिए आप अपनी पत्नी को कुछ खास तोहफा दे सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट आइडिया देने जा रहे हैं, जो आप अपनी पत्नी को दे सकते हैं।
2 of 6
मेकअप किट
- फोटो : Adobe stock
मेकअप किट
करवा चौथ में आप अपनी पत्नी को आप तोहफे में मेकअप प्रोडक्ट्स दे सकते हैं। इसमें काजल, बिंदी, सिंदूर, लिपस्टिक, आलता जरूर रखवाएं क्योंकि ये सुहाग की निशानी होती हैं। हर महिला को सजना पसंद होता हैं और अगर ये गिफ्ट उन्हें उनके पति से मिला हो तो ये और भी खास लगने लगता है।
3 of 6
चॉकलेट और टेडी बियर
- फोटो : प्रतीकात्मक
चॉकलेट और टेडी बियर
अगर आपकी पत्नी को चॉकलेट और टेडी बियर पसंद हैं तो आप अपनी पत्नी को चॉकलेट और टेडी बियर गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ गुलाब का फूल या फिर बालों के लिए गजरा भी अपने पत्नी को गिफ्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
घड़ी
- फोटो : Apple
घड़ी
अगर आपकी पत्नी को घड़ी पहनने का शौक है तो आप उन्हें खूबसूरत सी घड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। आप उनको स्पोर्ट्स वॉच भी दे सकते हैं। ये देखने में स्टाइलिश होती हैं और इन दिनों काफी चलन में हैं। वहीं आजकल स्मार्ट वॉच पहनने का भी काफी ट्रेंड है। आप ये भी तोहफे में दे सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ट्रेंडी ज्वेलरी
- फोटो : instagram
ट्रेंडी ज्वेलरी
शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसे ज्वेलरी पहनना पसंद न हो। ऐसे में आप इस करवा चौथ अपनी पत्नी को ज्वेलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं। आप अपनी पत्नी के लिए गोल्ड, सिल्वर, डायमंड में लेटेस्ट डिजाइन के गहनों का चयन कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।