Karwa Chauth 2024: हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत की बहुत अधिक मान्यता है। इस व्रत को सुहागिनों का व्रत कहा जाता है। क्योंकि, महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए ये व्रत करती हैं और उन्हीं के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं।
हालांकि कई ऐसे युगल भी हैं जो करवा चौथ के मौके पर एक दूसरे से मीलों दूर होते हैं। नौकरी या अन्य किसी कारण से पति-पत्नी करवा चौथ पर एक दूसरे के साथ नहीं होते। ऐसे में जिन महिलाओं के पति उनसे मीलों दूर हैं, वह अपना व्रत कैसे खोलें? अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं, जिनके पति इस करवा चौथ पर उनसे दूर हैं, तो चलिए आपको कुछ आसान उपाय बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप ये व्रत खोल सकती हैं।
इस बार 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का व्रत मनाया जा रहा है। इस लेख के जरिए जानिए कि दूर बैठे पति के लिए आप किन-किन तरीकों से अपना व्रत खोल सकती हैं।
2 of 5
Karwa Chauth
- फोटो : freepik
वीडियो कॉल
आधुनिकीकरण के दौर में आप वीडियो कॉल के जरिए अपना व्रत खोल सकती हैं। इसके लिए आप पहले पति के साथ वीडियो कॉल पर जुड़ जाएं। फिर अपनी पूजा करें। चंद्र देव को अर्घ्य दें और फिर चांद को देखने के बाद वीडियो कॉल पर पति का चेहरा देखकर व्रत खोलें।
3 of 5
Karwa Chauth
- फोटो : freepik
तस्वीर देखें
वीडियो कॉल के अलावा पति की फोटो देखकर भी व्रत खोला जा सकता है। इसके साथ ही उनसे सामान्य कॉल पर बात करें। फोन पर पति की आवाज सुनने और तस्वीर देखकर उपवास खोलने से पत्नी को पति की कमी का एहसास कम होगा। पत्नी को महसूस होगा कि पति उन से दूर नहीं हैं।
4 of 5
करवा चौथ
- फोटो : अमर उजाला
पति की प्रतिमा बनाएं
पहले जब वीडियो कॉल और फोटो जैसी सुविधाएं नहीं थीं तो कई महिलाएं पति की प्रतिमा बनवाकर भी व्रत खोला करती थीं। मान्यता है कि अगर महिलाएं इस विधि से व्रत खोलती हैं तो ये भी पूरा माना जाता है और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
5 of 5
लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप
- फोटो : Istock
न होने दें दूरी का एहसास
करवा चौथ पर जीवनसाथी से दूर होने का अहसास एक दूसरे को न होने दें। इसके लिए कपल एक दूसरे को उनका पसंदीदा तोहफा दे सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से करवा चौथ के लिए खास गिफ्ट भिजवाया जा सकता है। इसके अलावा चॉकलेट या फूलों के जरिए भी पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। साथ ही उन्हें महसूस करा सकते हैं कि मीलों की दूरी आपके दिलों की नजदीकियां कम नहीं कर सकती है।