फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother-Daughter Relationship: जल्द होने वाली है बेटी की शादी, तो विदाई से पहले हर मां को सिखानी चाहिए ये जरूरी बातें

Sat, 16 Apr 2022 01:21 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 16 Apr 2022 01:21 PM IST
विज्ञापन
Important Things Every Mother Should Tell Her Daughter Before Marriage in Hindi
बेटी के लिए मां की सीख - फोटो : instagram/weddingwireindia

Mother- Daughter Relationship: मां और बेटी का रिश्ता वक्त के साथ सहेलियों जैसा हो जाता है। ज्यादातर बेटियां अपने दिल की बात मां से ही साझा करती हैं, तो वहीं मां भी बेटी के बड़े होने पर उसे दुनियादारी की बातें सिखाती हैं। वैसे तो हर मां अपनी बेटी को लगभग हर छोटी बड़ी बातें सिखाती और समझाती हैं लेकिन जब बेटी शादी की उम्र की हो जाती है तो उनकी यह सीख की जिम्मेदारी और भी जरूरी हो जाती है। एक लड़की जो नए रिश्ते में बंधने जा रही होती है और अपने माता पिता का परिवार छोड़ पति के परिवार के साथ रहने जा रही होती है, उसे इस नए जीवन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जरूर पता होनी चाहिए। ऐसे में अगर बेटी की शादी तय हो गई है और उसकी विदाई का समय नजदीक आ रहा है तो हर मां को अपनी बेटी को शादी से पहले कुछ अच्छी सीख देनी चाहिए, ताकि वह आसानी से ससुराल में सामंजस्य बिठा सके। चलिए जानते हैं बेटी को विदा करने से पहले मां को क्या सीख देनी चाहिए।

Important Things Every Mother Should Tell Her Daughter Before Marriage in Hindi
बेटी के लिए मां की सीख - फोटो : istock

शादी से पहले बेटी के लिए मां की सीख  

सबका आदर करना

वैसे तो हर माता-पिता अपने बच्चों में अच्छे संस्कार देने का प्रयास करते हैं लेकिन शादी को लेकर अपनी बेटी को यह बात बताना बहुत जरूरी है कि ससुराल उसका एक और परिवार है, जहां उसे हर किसी का आदर करना चाहिए। अपने सास ससुर को माता पिता जैसा ही सम्मान दें। वहीं देवर और ननद आदि अन्य  ससुराली जनों का भी आदर करें, ताकि उसे ससुराल के लोग खुले मन से अपना सकें।

Important Things Every Mother Should Tell Her Daughter Before Marriage in Hindi
बेटी के लिए मां की सीख - फोटो : istock

घर के कामों में मदद करना

मां को अपनी बेटी को सिखाना चाहिए कि शादी से पहले जिस तरह से बेटियां अपनी मां की घर के कामों में मदद करती हैं उसी तरह से ससुराल में सास की मदद करें। हो सकता है कि जितना काम उसे अपने मायके में करना पड़ता हो, ससुराल में उससे ज्यादा करना पड़े। ऐसे में बेटी के मन में यह बात डालें कि ससुराल उसका ही घर है, जहां के कामकाज करने में उसे झिझक या फिर दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Important Things Every Mother Should Tell Her Daughter Before Marriage in Hindi
बेटी के लिए मां की सीख - फोटो : istock

ससुराल के तौर तरीके अपनाए

मां को अपनी बेटी को सीख देनी चाहिए कि वह अपने ससुराल के रहन सहन के तौर तरीको से अच्छी तरह से वाकिफ हो जाए। उसे मायके और ससुराल के रहन सहन में फर्क बताएं। अगर ससुराल में लोग जल्दी उठते हैं तो वह भी जल्दी उठने की आदत डालें ताकि वह पूरे परिवार के साथ आसानी से खुल मिल सके।  

विज्ञापन
Important Things Every Mother Should Tell Her Daughter Before Marriage in Hindi
बेटी के लिए मां की सीख - फोटो : instagram

जल्दी ही कोई राय न बनाए

अक्सर लड़कियां शादी के बाद जब ससुराल जाती हैं तो उन्हें अपने ससुराल के लोगों के बारे में ज्यादा नहीं पता होता। हो सकता है कि किसी रिश्तेदार का शुरुआती इम्प्रेशन अच्छा न हो। ऐसे में उसके लिए झट से अपनी राय न बना लें। बेटी को सिखाएं कि ससुराल के लोगों को समझने के लिए वक्त दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed