फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर यदि तनाव में हैं तो इस प्रकार करें सहायता, जल्द हो जाएगा सबकुछ ठीक

Mon, 18 Jan 2021 09:00 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 18 Jan 2021 09:00 AM IST
विज्ञापन
if your partner is suffering from depression then do help in this ways
व्यक्ति का व्यवहार इन दिनों बहुत अजीब हो जाता है - फोटो : social media

आजकल की जीवनशैली में तनाव होना बहुत सामान्य बात है। किसी भी व्यक्ति को तनाव किसी भी वक्त हो सकता है। ऐसे समय में सामने वाले को सबसे ज्यादा आवश्यकता ऐसे व्यक्ति की होती है जिससे वो सबसे अधिक प्रेम करता है। लेकिन सामने वाले व्यक्ति को कई बार समझ नहीं आता है कि इस परिस्थिति का सामना कैसे किया जाए क्योंकि तनाव से ग्रसित व्यक्ति का व्यवहार इन दिनों बहुत अजीब हो जाता है। ऐसे में आप किसी मनोचिकित्सक की सहायता यह जानने के लिए भी ले सकते हैं कि आपको सामने वाले व्यक्ति के प्रति अभी किस तरह का व्यवहार अपनाना होगा। अगली स्लाइड्स से जानिए कि किस तरह से सहायता करके आप अपने पार्टनर को तनाव से बाहर ला सकते हैं। 

if your partner is suffering from depression then do help in this ways
उनसे सारी सकारात्मक बातें करें - फोटो : pixabay

अकेला न छोड़ें
ऐसे समय में गलती से भी अपने पार्टनर को अकेला न छोड़ें क्योंकि अकेले छोड़ देने पर उन्हें ऐसा ख्याल आ सकता है कि उनका तो कोई है ही नहीं। ओवरथिंकिंग करके वे अपनी समस्या को काफी हद तक बढ़ा लेंगे। यदि पार्टनर आपके साथ नहीं रहते हैं तो कोशिश करें कि फोन की सहायता से ज्यादा से ज्यादा समय आप उनसे जुड़े रहें। उनसे सारी सकारात्मक बातें करें। 

if your partner is suffering from depression then do help in this ways
उनकी बातों को बस सुनते रहें - फोटो : social media

बातों को खुद पर न लें
तनाव की इस स्थिति में यदि आपका पार्टनर आपसे कोई बात साझा कर रहा है तो खुद पर उसे न लें क्योंकि आप इस बात को समझिए कि सामने वाला जो भी बात कह रहा है वो उस विषय में सही तरीके से सोचने- समझने की स्थिति में नहीं है फिलहाल तो ऐसे समय में कोशिश करें कि आप उनकी बातों को बस सुनते रहें और विश्वास दिलाएं कि आप सब समझ रहे हैं और सबकुछ जल्द ही बेहतर भी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
if your partner is suffering from depression then do help in this ways
ज्यादा से ज्यादा कामों में हाथ बटाएं - फोटो : सोशल मीडिया

काम में हाथ बटाएं
डिप्रेशन का मरीज शारीरिक रूप से भी कमजोर होने लगता है। ऐसे में जो काम वो सामान्य दिनों में एक घंटे में कर दिया करता था, वही काम करने में अब उसे दोगुना समय लग सकता है। ऐसे में वो खुद से और भी ज्यादा नाखुश हो सकता है इसलिए कोशिश करें कि आप अपने पार्टनर का ज्यादा से ज्यादा कामों में हाथ बटाएं ताकि वे खुद को कमजोर न समझें और उनका काम भी समय से हो जाए।

 

विज्ञापन
if your partner is suffering from depression then do help in this ways
अधिकांश लोग नाउम्मीदी का शिकार हो जाते हैं - फोटो : pexel
आशा की किरण दिखाएं
अवसाद की इस समस्या में पार्टनर को आशा की किरण दिखाएं क्योंकि ऐसी समस्या में अधिकांश लोग नाउम्मीदी का शिकार हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि जीवन में कुछ करने को, जीने को बचा ही नहीं है। ऐसे में उन्हें यह महसूस करवाएं कि उनका जीवन आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। आप लोग साथ- साथ कितना कुछ कर सकते हैं। आगे भविष्य कितना खूबसूरत है। यह सब बातें उन्हें एक उम्मीद देंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed