फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या पार्टनर से होती है काफी लड़ाई, तो ये तरीके बना सकते हैं आपके रिलेशनशिप को बेहतर

Sat, 03 Apr 2021 10:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 03 Apr 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
If there is a fight with a partner then these methods can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कहते हैं प्यार में रूठना मनाना तो चलता रहता है, लेकिन कई बार पार्टनर के बीच मामूली सी बातों को लेकर झगड़े शुरू हो जाते हैं। कुछ लोगों के रिलेशनशिप में ये कभी का बार होता है, लेकिन कई लोगों के रिश्ते में ये अक्सर देखने को मिलता है। वहीं, देखा जाता है कि झगड़े की वजह कोई ज्यादा बड़ी नहीं होती है, लेकिन कुछ छोटी सी बातों के कारण ही लोग अपने पार्टनर से लड़ पड़ते हैं। ऐसे में अगर आपकी अपने पार्टनर से काफी ज्यादा लड़ाई होती है, तो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

If there is a fight with a partner then these methods can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अपनी गलती मानें

  • इंसान गलतियों का पुतला है। शायद ही दुनिया में कोई ऐसा व्यक्ति हो जो गलतियां न करता हो। लेकिन कई बार रिलेशनशिप में देखा जाता है कि लोग अपनी गलती नहीं मानते हैं, जिसकी वजह से पार्टनर्स के बीच में झगड़े होने लगते हैं। ऐसे में अगर आपसे कोई गलती हुई हो, तो बिना सोचे समझे आपको माफी मांग लेनी चाहिए। इससे आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं।
If there is a fight with a partner then these methods can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पैसों पर खुलकर बात करें

  • रिलेशनशिप में कई बार ये भी देखने को मिलता है कि पार्टनर्स के बीच पैसों को लेकर भी काफी झगड़े होते हैं। अगर आप पार्टनर के पैसों को ज्यादा खर्च करते हैं, अपने पैसों के बारे में नहीं बताते हैं, पैसों को लेकर आपका मन साफ नहीं है आदि। इन सभी कारणों से कई बार झगड़े बढ़ जाते हैं। ऐसे में आपको अपने पार्टनर से हमेशा पैसों को लेकर खुलकर बात करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
If there is a fight with a partner then these methods can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सोशल मीडिया पर कम वक्त बिताएं

  • कई लोगों को देखा जाता है कि लोग अपने पार्टनर को बेहद कम समय दे पाते है, जिसकी वजह से भी कई बार काफी झगड़े होते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि कई लोग सोशल मीडिया और अपने मोबाइल फोन को काफी वक्त देते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं या फिर मोबाइल पर कोई फिल्म आदि देखने में ज्यादा वक्त बिताते हैं और अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं, तो आपको इसमें बदलाव लाने के बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन
If there is a fight with a partner then these methods can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

माफ करना सही

  • कहते हैं गलती करने से माफ करने वाला हमेशा बड़ा होता है। अक्सर देखा जाता है कि जब रिलेशनशिप में झगड़े होते हैं तो लोग एक-दूसरे को माफ नहीं करते, जिसकी वजह से कई बार ये झगड़े काफी लंबे समय तक चलते हैं। लेकिन अगर आपके पार्टनर से कभी जाने-अनजाने कोई गलती हो जाती है, और वो आपसे माफी मांगते हैं तो आप उन्हें माफ कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed