फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या किसी ने तोड़ दिया है आपका दिल? तो ये तरीके आ सकते हैं काम

Wed, 07 Apr 2021 02:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 07 Apr 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
if anyone broken your heart So these tips can work
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैसे तो प्यार काफी खूबसूरत एहसास होता है, लेकिन कई बार प्यार का रिश्ता भी टूट जाता है। रिलेशनशिप में लोग एक-दूसरे से झगड़ा कर लेते हैं। कई बार तो झगड़े काफी छोटे होते हैं, लेकिन कई बार ये छोटे-छोटे झगड़े बड़ा रूप ले लेते हैं। जहां कई दिनों तक पार्टनर से बात नहीं हो पाती, तो कई बार रिश्ता तक टूट जाता है। ऐसे में लोगों का दिल काफी दुखता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है और आपका किसी ने दिल तोड़ा है, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जो शायद आपकी मदद कर पाएं।

if anyone broken your heart So these tips can work
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

घूमने जा सकते हैं

  • अगर आपका दिल टूटा है, तो आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। कहीं ऐसी जगह पर जा सकते हैं जहां आपको सुकून मिले और आप शांति के कुछ पल बिता सकते हैं। आप किसी हिल स्टेशन पर जा सकते हैं, जहां आप प्रकृति की सुंदरता के बीच अपना समय बिता सकते हैं। ऐसा करने से आप अच्छा महसूस करेंगे और आपका मन बदल जाएगा।
if anyone broken your heart So these tips can work
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels

किताबें पढ़ सकते हैं/ गाने सुन सकते हैं

  • ऐसी स्थिति में आप कोई किताब पढ़ सकते हैं। आप कोई नॉवेल या मनोरंजक किताब पढ़ सकते हैं। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। इसके अलावा आप गाने भी सुन सकते हैं। संगीत इंसान का सबसे अच्छा दोस्त होता है। आप अपनी पसंद के गाने सुन सकते हैं। ऐसा करने से भी आपको अच्छा लगेगा और आपका मन शांत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
if anyone broken your heart So these tips can work
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं

  • जब हम किसी के साथ प्यार में होते हैं, तो फिर हम कहीं और ध्यान नहीं दे पाते। यहां तक कि हम अपने करियर पर भी उतना फोकस नहीं कर पाते हैं। लेकिन अगर आपका दिल टूटा है तो आप अपने भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने काम को लेकर कुछ बेहतर कर सकते हैं, कुछ अच्छा सोच सकते हैं आदि।
विज्ञापन
if anyone broken your heart So these tips can work
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

किसी भोरोसेमंद व्यक्ति से मिलें

  • दिल टूटने की स्थिति में व्यक्ति खुद को अकेला महसूस करता है। ऐसे में आप किसी भोरोसेमंद व्यक्ति से मिल सकते हैं, उसके साथ समय बिता सकते हैं। आप अपनी समस्या को उस व्यक्ति के साथ साझा कर सकते हैं। हो सकता है कि वो शख्स आपकी कुछ मदद कर पाए। आप उनके साथ समय बिताकर अच्छा फील करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed