फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hug Day 2024: गर्लफ्रेंड को गले लगाने में हो रही है हिचक, ये टिप्स आएंगे काम

Mon, 12 Feb 2024 12:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 12 Feb 2024 12:40 PM IST
सार

इस हग से कुछ टिप्स से समझिए कि क्या आपका पार्टनर आपको हग करना चाहता है, ताकि बेझिझक आप उन्हें अपनी बाहों में भर सकें।

विज्ञापन
Hug Day 2024 Tips to hug Your girlfriend Romantically Steps With Pictures
Hug Day 2024 - फोटो : istock

Hug Day 2024: आज हग डे है। वैलेंटाइन सप्ताह के छठे दिन हग डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने करीबियों, दोस्तों, परिजनों और पार्टनर को गले लगाकर उनसे बिना शब्दों के अपने मनोभावों की अभिव्यक्ति करते हैं। गले लगने को 'झादू की झप्पी' भी कहते हैं। इसकी खास वजह है। किसी को गले लगाना बहुत मेजिकल भावनाओं का अहसास कराता है। कई बार आपकी कई सारी परेशानियां, थकान, गुस्सा आदि सिर्फ किसी अपने को हग करने से दूर हो जाती है। गले लगने के कुछ स्वास्थ्य संबंधी फायदे भी हो सकते हैं। परिवार या दोस्तों को गले लगाना आसान होता है। बेझिझक आप उन्हें झादू का झप्पी दे सकते हैं लेकिन कई बार अपने प्रिय यानी गर्लफ्रेंड या बाॅयफ्रेंड को गले लगाने में साथी को कुछ झिझक या डर महसूस होता है। साथी हग करने से नाराज न हो जाए, या उसकी क्या प्रतिक्रिया होगी, आदि सोचकर लोग अपने पार्टनर को हग करने में डरते हैं। इस हग डे कुछ टिप्स से समझिए कि क्या आपका पार्टनर आपको हग करना चाहता है, ताकि बेझिझक आप उन्हें अपनी बाहों में भर सकें।

Hug Day 2024 Tips to hug Your girlfriend Romantically Steps With Pictures
Hug Day 2024 - फोटो : istock

हग डे पर पार्टनर की रजामंदी लें

 

  • वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को पहली बार गले लगाने जा रहे हैं तो सबसे पहले ये जान लें कि क्या वह आपको हग करने में सहज महसूस करेंगे।
  • आप उनके खुलकर पूछ सकते हैं कि क्या आप वह आपके साथ हग डे सेलिब्रेट करना चाहते हैं, और क्या आप उन्हें अपनी बाहों में भर सकते हैं।
  • उनकी अनुमति या सहमति पर ही पार्टनर को गले लगाएं।
Hug Day 2024 Tips to hug Your girlfriend Romantically Steps With Pictures
Hug Day 2024 - फोटो : Pixabay

हग करते समय लगे डर तो क्या करें

  • अगर आप साथी को पहली बार हग करने जा रहे हैं और आपको डर लग रहा है या झिझक महसूस हो रही है तो सबसे पहले उन के हाथ को थामें।
  • आप उन्हें साइड हग यानी उनके कंधे से अपना कंधा मिलाते हुए हग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hug Day 2024 Tips to hug Your girlfriend Romantically Steps With Pictures
Hug Day 2024 - फोटो : Istock
  • पार्टनर की आंखों में आंखे डालकर देखिए, एक प्यारी सी मुस्कान के साथ हग करें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि बहुत टाइट हग न करें और न ही बहुत हल्के तरीके से गले लगाएं।
  • हग करने के लिए उतावलापन या जल्दबाजी या हड़बड़ाहट के साथ अचानक गले न लगाएं और न ही अचानक से हट जाएं, बल्कि आराम से प्यार से गले लगाएं।
विज्ञापन
Hug Day 2024 Tips to hug Your girlfriend Romantically Steps With Pictures
Hug Day 2024 - फोटो : iStock

क्या आप जानते हैं अधिकतर लड़कियों को गले में हाथ डालकर गले लगना पसंद होता है वहीं लड़कों को कमर में हाथ डालकर गले लगना पसंद आता है। तो यदि आप गर्लफ्रेंड को गले लगा रहे हैं तो उनकी कमर में हाथ डालें।  इससे आप दोनों ही एक-दूसरे को अपने करीब महसूस करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed