{"_id":"65c86f96da7a64482701e3d5","slug":"hug-day-2024-important-tips-to-know-before-hugging-on-hug-day-2024-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hug Day 2024: पार्टनर को पहली बार लगाना है गले तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Hug Day 2024: पार्टनर को पहली बार लगाना है गले तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
फरवरी के महीने में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। इसी के चलते इस पूरे महीने हवा में प्यार फैला रहता है। माहौल काफी खुशनुमा रहता है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी के दिन यानी कि रोज डे से होती है। रोज डे के बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे प्रॉमिस डे और फिर आता हग डे। हर प्रेमी जोड़े के लिए हग डे का दिन काफी अहम होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को गले लगाकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।
गले लगाने से ना सिर्फ प्यार का बल्कि अपनेपन और साथ का भी एहसास होता है। इसी के चलते गले लगाने को जादू की झप्पी भी कहा जाता है। अगर इस हग डे के दिन आप अपने पार्टनर को पहली बार गले लगाना चाहते हैं, तो हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। दरअसल, पार्टनर को गले लगाते वक्त कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, जो इस लेख में बताई जा रहीं हैं।
2 of 6
पार्टनर को पहली बार लगाना है गले तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
- फोटो : istock
गले लगाने से पहले करें खुश
अगर आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर आपको खुद ब खुद हग करे तो उसे पहले कोई तोहफा देकर या उसकी तारीफ करके खुश कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका पार्टनर खुद से खुश होकर आपको गले लगाएगा।
3 of 6
पार्टनर को पहली बार लगाना है गले तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
अपने पार्टनर को पहली बार गले लगाते वक्त ध्यान रखें कि, वो असहज महसूस ना करें। कई बार ऐसा होता है कि लड़के खुद से अचानक अपने पार्टनर को गले लगा लेते हैं, जिस वजह से लड़कियां काफी असहज हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पार्टनर को पहली बार लगाना है गले तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
भाव का रखें ध्यान
कभी भी पहली बार अपने पार्टनर को टाइट हग ना करें। इससे उन्हें अजीब लग सकता है। इसके साथ ही एक दम से फॉर्मल हग भी ना करें, इससे उन्हें लगेगा कि आप फॉर्मेलिटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
पार्टनर को पहली बार लगाना है गले तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
समय का रखें ध्यान
अगर पहली बार पार्टनर को गले लगाने जा रहे हैं, तो समय का ध्यान रखें। ज्यादा समय तक उन्हें गले से ना लगा कर रखें। इसके अलावा कभी भी एकदम झटके से अलग ना हों।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।