Navratri Day 4 Wishes: आज नवरात्रि की तृतीय और चतुर्थ दोनों तिथियां हैं। दरअसल, इस बार शारदीय नवरात्रि 2025 दस दिन की पड़ रही है। 22 सितंबर 2025 से नवरात्रि की शुरुआत हुई तो वहीं 1 अक्तूबर 2025 को नवमी तिथि लगेगी। इस बीच 24 और 25 सितंबर सुबह 7 बजे तक नवरात्रि की तृतीय तिथि पड़ी। उसके बाद चतुर्थ नवरात्रि आरंभ हुई तो दो दिन यानी 25 और 26 सितंबर को मनाई जा रही है।
Navratri Day 4 Wishes: नवरात्रि का चौथा दिन आज, इन शुभकामना संदेशों से मां कूष्मांडा की लगाएं जयकार
Navratri Day 4 Wishes: यहां कुछ खास संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर चतुर्थ नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं और प्रियजनों को देवी पूजन के लिए जागरूक कर सकते हैं। माता कूष्मांडा का बीज मंत्र, पूजन मंत्र किसी शुभ संदेश से कम नहीं। इसका जाप आपके मन को शांति और प्रसन्नता देगा।
मां कूष्मांडा बीज मंत्र
ऐं ह्री देव्यै नम:
मां कूष्मांडा पूजन मंत्र
सुरासंपूर्णकलशं, रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां, कूष्मांडा शुभदास्तु मे।
मां कूष्मांडा का प्रिय भोग
मां कूष्मांडा को नवरात्रि का चौथा दिन समर्पित होता है। ऐसे में उनके लिए आप खास भोग तैयार कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि मां कूष्मांडा को मालपुआ का भोग अतिप्रिय है, ऐसे में आप उनके लिए घर पर स्वादिष्ट मालपुए तैयार कर सकती हैं।
मां कूष्मांडा की आरती
कूष्मांडा जय जग सुखदानी।
मुझ पर दया करो महारानी॥
पिगंला ज्वालामुखी निराली।
शाकंबरी माँ भोली भाली॥
लाखों नाम निराले तेरे ।
भक्त कई मतवाले तेरे॥
भीमा पर्वत पर है डेरा।
स्वीकारो प्रणाम ये मेरा॥
सबकी सुनती हो जगदंबे।
सुख पहुँचती हो माँ अंबे॥
तेरे दर्शन का मैं प्यासा।
पूर्ण कर दो मेरी आशा॥
माँ के मन में ममता भारी।
क्यों ना सुनेगी अरज हमारी॥
तेरे दर पर किया है डेरा।
दूर करो माँ संकट मेरा॥
मेरे कारज पूरे कर दो।
मेरे तुम भंडारे भर दो॥
तेरा दास तुझे ही ध्याए।
भक्त तेरे दर शीश झुकाए॥