Rose Day Wishes: आज रोड डे है। रोज का मतलब गुलाब के फूल से है और रोज डे का मतलब प्यार के अहसास को जाहिर करने से है। आज से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। इस मुहब्बत के सप्ताह के पहला दिन रोज डे होता है। गुलाब की खुशबू की तरह जीवन महकता रहे और उसकी खूबसूरती रिश्ते की सुंदरता को बरकरार रखें, ऐसे में गुलाब के नाम ही प्यार के उत्सव का एक दिन होता है। रोज डे पर आप अपने प्रेमी/प्रेमिका या जिसे आप पसंद करते हैं उसे गुलाब का फूल देकर दिल की बात कह सकते हैं। हालांकि रोज डे केवल आशिकों के मनाने का दिन नहीं। इस मौके पर दोस्तों को पीला गुलाब देकर दोस्ती और गहरी बना सकते हैं। उन्हें बता सकते हैं कि आप के जीवन में वह बहुत अहम है। वहीं किसी से दोस्ती करना चाहते हैं तो भी उसे गुलाब देकर दोस्ती का हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। अगर आपके पार्टनर, दोस्त या जिसे आप गुलाब देना चाहते हैं वो आपसे दूर है तो रोज डे के इन आकर्षक शुभकामना संदेशों के जरिए भी उनतक गुलाब और अपने दिल की बात पहुंचा सकते हैं।
Happy Rose Day 2024: आज से शुरु हो रहा है वैलेंटाइन वीक, रोज डे पर इन शुभकामना संदेशों से करें इश्क का इजहार
अगर आपके पार्टनर, दोस्त या जिसे आप गुलाब देना चाहते हैं वो आपसे दूर है तो रोज डे के इन आकर्षक शुभकामना संदेशों के जरिए भी उनतक गुलाब और अपने दिल की बात पहुंचा सकते हैं।
मेरी जिंदगी का वो खूबसूरत गुलाब हो तुम
जिसका लाल रंग दिल में भर देता है प्यार।
हैप्पी रोज डे
गुलाब की महक से जीवन हो जाए गुलजार
और सुंदरता से आपका हर ख्वाब।
हैप्पी रोज डे
फूल टूट कर भी खुशबू देता है
आपका साथ अच्छी यादें देता है।
हर शख्स का अपना अंदाज है,
कोई जिंदगी में प्यार तो,
कोई प्यार में जिंदगी देता है।
हैप्पी रोज डे
प्यार का तोहफा देने का सोचा
पर तुमसे प्यारा नहीं मिला कोई दूजा।
तेरी आवाज-तेरी हर बात है इतनी खूबसूरत
क्या कहूं, जैसे कि तू है कोई लाल गुलाब।
हैप्पी रोज डे