फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Friendship Day 2021: दोस्ती के ये हैं वो चार वादे, जिन्हें गलती से भी नहीं करना चाहिए ब्रेक

Sun, 01 Aug 2021 12:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 01 Aug 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Happy Friendship Day 2021 four promises of friendship which should not be broken even by mistake
दोस्ती के वादे - फोटो : istock

हमारी जिंदगी रिश्तों के इर्द-गिर्द ही घूमती है। हमारे आसपास दादा-दादी माता-पिता, भाई-बहन, चाचा-चाची- मामा-मामी, जैसे कई ऐसे रिश्ते हैं जिनमें हम जिंदगी भर बंधे रहते हैं। हो सकता है कि आपको कभी इन रिश्तों में अच्छा न लगे, लेकिन आपके आसपास एक रिश्ता ऐसा भी है जो आपको कभी मायूस नहीं होने देता, आपके लिए हमेशा खड़ा रहता है और आपकी हर एक छोटी-बड़ी बात को अच्छे से समझता है आदि। दरअसल, हम बात कर रहे हैं दोस्ती की। लगभग हर किसी के दोस्त होते हैं, लेकिन हमें ये समझना होगा कि दोस्ती के कुछ नियम या वादे होते हैं और इन वादो को तोड़ने की इजाजत किसी को नहीं होती है, क्योंकि इनकी वजह से कई बार दोस्ती भी बिगड़ जाती है। साथ ही विश्वास जब टूटता है, तो काफी दुख होता है। तो चलिए इस फ्रेडशिप डे आपको इन्हीं वादों के बारे में बताते हैं, जिनको आपको हमेशा निभाना है।

Happy Friendship Day 2021 four promises of friendship which should not be broken even by mistake
दोस्ती के वादे - फोटो : istock

झूठ न बोलें

  • दोस्ती के रिश्ते मे झूठ नहीं चलता। आपको इस बात को याद रखना चाहिए कि आपको अपने दोस्त से कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए। अगर आप झूठ बोलते हैं तो इससे आपकी दोस्ती खराब हो सकती है, और हो सकता है कि जब आपको अपने दोस्त की सबसे ज्यादा जरूरत हो, तो वो आपके पास ही न हो। इसलिए दोस्ती में झूठ न बोलें।
Happy Friendship Day 2021 four promises of friendship which should not be broken even by mistake
दोस्ती के वादे - फोटो : pixabay

पैसों के लिए दोस्ती न करें

  • इस दुनिया में किसी के पास बहुत पैसा है, तो किसी के पास बिल्कुल भी नहीं। लेकिन अगर आप किसी के साथ पैसों के लिए दोस्ती कर रहे हैं, तो फिर आप गलत दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हो सकता है कि शुरुआत में आपका दोस्त जरूरतमंद समझकर आपकी आर्थिक रूप से मदद कर दे, लेकिन समय के साथ जब उसे आपके बारे मे पता चलेगा। तो फिर आपकी दोस्ती भी टूट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Friendship Day 2021 four promises of friendship which should not be broken even by mistake
दोस्ती के वादे - फोटो : istock

कभी बातें न छुपाएं

  • कई लोग अपने दोस्तो से बातें छुपाते हैं। जैसे- वे कहां जा रहे हैं, उनकी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड हैं या नहीं आदि कई जरूर बातें लोग अपने दोस्तों से छुपाते हैं। आपको अपने दोस्तों से बातें छुपाने से बचना चाहिए। अगर कोई आपका अच्छा दोस्त है, जो आपकी जरूरत के समय हमेशा आपके साथ खड़ा रहता है। तो ऐसे दोस्त को तो आपके बारे में पता होना चाहिए।
विज्ञापन
Happy Friendship Day 2021 four promises of friendship which should not be broken even by mistake
दोस्ती के वादे - फोटो : istock

जरूरत के समय पीछे न हटें

  • कई लोगों की आदत होती है कि वे किसी के भी जरूरत के समय काम नहीं आते हैं। अगर आप अपने दोस्तों के साथ ऐसा करते हैं, तो ये गलत है। आपको अपने दोस्त की मदद करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। भले ही आपके पास मदद के लिए पर्याप्त संसाधन न हों, लेकिन मदद करने वाली की नीयत साफ नजर आ जाती है, तो आपको ऐसी नीयत रखनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed