फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chocolate Day 2018: यहां का रिवाज है अनोखा, सिर्फ लड़कियां लड़कों को दे सकती हैं चॉकलेट

Fri, 09 Feb 2018 09:20 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Five Interesting Things About Chocolate Day 2018 Celebrated With Valentines Day 2018
Chocolate

कभी सिक्कों के तौर पर इस्तेमाल होना वाले चॉकलेट की गिनती आज लव फूड के तौर पर की जाती है। कहीं इसकी पूजा हुई, तो कहीं लोगों ने चॉकलेट के रूप में टैक्स अदा किए। स्ट्रेस दूर करना हो या फिर किसी से प्यार का इजहार करना हो, अलग-अलग बहानों से चॉकलेट पिछले 200 सालों से लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बना रहा है। 



चॉकलेट डे के बहाने एक नजर इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों पर...

Five Interesting Things About Chocolate Day 2018 Celebrated With Valentines Day 2018
Chocolate

जापान में है अनोखा रिवाज

जापान में रिवाज है कि वैलेंटाइन वीक में मनाए जाने वाले चॉकलेट डे पर सिर्फ महिलाएं पुरुषों को चॉकलेट देंगी। इस मौके पर दी जाने वाली चॉकलेट दो तरह की होती हैं-
-होनमेई चोको (honmei-choko): इसका मतलब है चॉकलेट ऑफ लव। अगर कोई लड़की किसी लड़के को यह देती है तो इसका मतलब है कि वह उससे प्यार करती है।
-गिरी चोको (giri-choko): इसे कर्ट्सी चॉकलेट भी कहते हैं। लड़कियां यह चॉकलेट लड़कों को सिर्फ इसलिए देती हैं क्योंकि यह एक रिवाज है। 
अगर किसी लड़की ने लड़के को अपना जीवनसाथी चुन लिया है तो वह उसे अपने हाथों से बना चॉकलेट खिलाती है।

करीब एक महीने बाद यानी 14 मार्च को 'व्हाइट डे' मनाया जाता है, जब सिर्फ लड़के लड़कियों को चॉकलेट देते हैं, वह भी सफेद रंग की। इसके जरिए वह लड़कियों से अपने दिल की बात का इजहार करते हैं।  

Five Interesting Things About Chocolate Day 2018 Celebrated With Valentines Day 2018
Chocolate

साल में 10 बार मनाते हैं चॉकलेट डे
साल के सबसे रोमांटिक हफ्ते 'वैलेंटाइन वीक' के तीसरे दिन चॉकलेट डे सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन लोगों, खासकर लव कपल्स के बीच, एक दूसरे को चॉकलेट देने का रिवाज है। हालांकि, साल भर में लोग कई दफा चॉकलेट के नाम पर जश्न मनाते हैं-

बिटरस्वीट चॉकलेट डे: 10 जनवरी
चाकलेट डे: 9 फरवरी
व्हाइट डे (जापान): 14 मार्च
चॉकलेट चिप डे: 15 मई
चॉकलेट आइसक्रीम डे: 7 जून
इंटरनेशनल चॉकलेट डे: 7 जुलाई
मिल्क चॉकलेट डे: 28 जुलाई
चॉकलेट मिल्क शेक डे: 12 सितंबर
नेशनल चॉकलेट डे (अमेरिका): 28 अक्टूबर
चॉकलेट कवर्ड एनिथिंग डे: 16 दिसंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Five Interesting Things About Chocolate Day 2018 Celebrated With Valentines Day 2018
chocolate day

चॉकलेट डे का इतिहास
माना जाता है कि चॉकलेट डे की शुरुआत रिचर्ड कैडबरी ने की थी। रिचर्ड कैडबरी ने ही सबसे पहले चॉकलेट का बिजनेस शुरू किया था। कहा जाता है कि उन्होंने वैलेंटाइन्स डे (14 फरवरी) के लिए स्पेशल चॉकलेट बॉक्स बाजार में लॉन्च किए थे। चॉकलेट बॉक्स की लॉन्चिंग के दौरान लोगों को यह भी सलाह दी गई कि चॉकलेट खत्म हो जाने के बाद भी लोग उन डब्बों को फेंके नहीं, बल्कि प्रेम पत्रों को रखने के लिए इस्तेमाल करें। शुरुआती दिनों में उन चॉकलेट के डब्बों पर रिचर्ड कैडबरी की तस्वीर बनी होती थी। 

विज्ञापन
Five Interesting Things About Chocolate Day 2018 Celebrated With Valentines Day 2018
Chocolate

सिक्कों की तरह हुआ चॉकलेट का इस्तेमाल
माया सभ्यता में वर्षा वन (रेन फॉरेस्ट) में कोकोआ बीन्स उगाए जाते थे और उसकी मूर्ति बनाकर पूजा की जाती थी। गौरतलब है कि चॉकलेट कोकोआ बीन्स से ही बनाए जाते हैं। वहीं, मेक्सिको की एज्टेक सभ्यता के दौरान चॉकलेट का इस्तेमाल सिक्कों के तौर पर किया जाता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed