First Meeting Tips: जब आप किसी से पहली बार मिलते हैं तो आपका अच्छा व्यवहार, बातचीत का तरीका दूसरे को इम्प्रेस करता है और वह आपसे दोबारा मिलना चाहते हैं। लेकिन पहली ही मुलाकात में कुछ गलतियों के कारण सामने वाला शख्स आपसे दूरी बनाना पसंद कर सकता है।
First Meeting Tips: पहली बार किसी से हो मुलाकात तो सहज महसूस कराने के लिए अपनाएं ये फनी तरीके
पहली बार जब आप किसी से मिलते हैं तो मुलाकात के लिए खाली हाथ न जाएं। जिससे मिलने जा रहे हैं, उसके लिए कोई भेंट जरूर ले जाएं। भेंट बहुत अधिक महंगी न हो। कुछ ऐसा जो उन्हें पसंद आ सकता है, जैसे फूल या छोटा सा पौधा तोहफे में दे सकते हैं। कोई खास तरह की मिठाई या चॉकलेट लेकर भी जा सकते हैं। जिससे आप मुलाकात कर रहे हैं, उनके सामने आपका पहला इम्प्रेस अच्छा बनेगा।
खुद से बात शुरू करें
अक्सर लोग पहली मुलाकात में बातचीत शुरू करने में झिझकते हैं। सामने वाले को असहज महसूस न कराएं और खुद से बात शुरू करें। उन्हें अपना परिचय दें और मिलने की वजह बताएं, ताकि आप दोनों के बीच कुछ बातें शुरू हो सकें।
कोई किस्सा-कहानी सुनाएं
जिनसे आप मिल रहे हैं, अगर उनसे बात करने के लिए बहुत कुछ नहीं है तो उन्हें कोई मजेदार किस्सा-कहानी सुना सकते हैं। कोई ऐसी बात जिससे साथी के चेहरे पर मुस्कान आ जाए। लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों में साथी रुचि ले रहा हो। साथी की रूचि का भी ध्यान रखें
उनकी भी सुनें
साथी से मुलाकात करते समय उन से तमीज से बात करें और उन्हें भी मौका दें कि वह अपनी बात कह पाएं। सहज महसूस कराने या दोस्ती बढ़ाने की प्रक्रिया में साथी को बोलने का मौका देना न भूलें। उनसे पूछें कि वह क्या वह कुछ कहना चाहते हैं। उनके जीवन के बारे में बात करें। उनकी पसंद जानें। जब वह आपसे खुल कर बात करने लगें तो समझ जाएं कि वह भी आपके साथ सहज हैं।