Diwali Celebration Ideas: दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार हर कोई सालभर करता है। बड़ों से लेकर बच्चे तक दिवाली के लिए पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं। खासतौर पर अगर बात करें छोटे बच्चों की तो बच्चों के लिए दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसमें आनंद, उत्साह और खुशी का भरपूर अनुभव होता है। यह त्योहार उनके लिए न केवल रोशनी और मिठाइयों का, बल्कि परिवार के साथ बिताने और नई चीजें सीखने का मौका भी होता है।
त्योहार में बच्चों को पारंपरिक महत्व बताने के साथ-साथ उनके लिए दिवाली को और भी खास बनाया सकता है। दिवाली में बच्चों की छुट्टी भी होती है। ऐसे में ये आपकी जिम्मेदारी बनती है कि त्योहार के दिनों में अपने बच्चों को खास बातें सिखाएं। यहां कुछ तरीके दिए गए हैं जिनसे आप बच्चों के साथ दिवाली को मजेदार और खास बना सकते हैं:
2 of 6
घर पर हैं बच्चे तो ऐसे बनाएं उनकी दिवाली खास
- फोटो : Adobe stock
दिवाली की कहानी सुनाएं
दिवाली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि इसके पीछे एक ऐतिहासिक और धार्मिक कहानी है। ऐसे में अपने बच्चों को रामायण की कथा सुनाकर या उन्हें भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की कहानी बताकर दिवाली का महत्व समझाएं।
3 of 6
घर पर हैं बच्चे तो ऐसे बनाएं उनकी दिवाली खास
- फोटो : Adobe stock
घर की सजावट में करें शामिल
अपने बच्चों को दिवाली की तैयारी में शामिल करें। आप उनके साथ मिलकर रंगोली बना सकते हैं। इससे बच्चे रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और उन्हें मजा भी आएगा।
4 of 6
घर पर हैं बच्चे तो ऐसे बनाएं उनकी दिवाली खास
- फोटो : Adobe stock
पूजा में उन्हें शामिल करें
अपने घर के बच्चों को लक्ष्मी पूजा और गणेश पूजा का महत्व समझाएं। पूजा के दौरान उन्हें छोटे-छोटे काम करने के लिए कहें, जैसे दीये जलाना, पूजा की थाली तैयार करना, या आरती के समय शामिल होना। इससे उनके मन में त्योहार का महत्व बढ़ेगा।
5 of 6
घर पर हैं बच्चे तो ऐसे बनाएं उनकी दिवाली खास
- फोटो : Adobe stock
एक-दूसरे को दिलाएं उपहार
बच्चों को दिवाली पर छोटे-छोटे उपहार या सरप्राइज दें। अगर एक से ज्यादा बच्चे घर में हैं तो उन्हें एक-दूसरे को उपहार दिलाएं। यह उनके लिए त्योहार का एक खास हिस्सा बन सकता है। उपहारों में नई किताबें, खिलौने या परिधान दे सकते हैं।