फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras Gift Ideas: धनतेरस पर परिवार और कर्मचारियों को दें ये शुभ गिफ्ट, घर-दफ्तर दोनों में आएगी समृद्धि

Wed, 15 Oct 2025 03:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 15 Oct 2025 03:20 PM IST
सार

Dhanteras 2025 Gift Ideas: धनतेरस पर क्या गिफ्ट दें परिवार और कर्मचारियों को? जानिए कौन-से तोहफे घर में लक्ष्मी का वास कराएं और ऑफिस में समृद्धि बढ़ाएं।

विज्ञापन
Dhanteras 2025 Gift Ideas For Family And Employees in hindi
धनतेरस का गिफ्ट आइडिया - फोटो : freepik

Dhanteras 2025: धनतेरस सिर्फ खरीदारी का नहीं, शुभ शुरुआत का पर्व है। इस दिन दिए गए उपहार सिर्फ वस्तु नहीं, बल्कि भावनाओं और समृद्धि का प्रतीक होते हैं। धनतेररस पर सिर्फ परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को तोहफे न दें, बल्कि दफ्तर में भी अपने सहयोगियों और दोस्तों को भी तोहफे दे सकते हैं। कुछ तोहफे ऐसे हैं, जो शुभ और समृद्धि का प्रतीक हैं। जो रिश्ते को मजबूत बनाने के साथ ही त्योहार को यादगार और शुभ बना सकते हैं। 



धनतेरस का असली अर्थ केवल सोना-चांदी खरीदना नहीं, बल्कि सौभाग्य, आभार और प्रेम का आदान-प्रदान है। परिवार को दिया गया तोहफा जहां रिश्तों को मजबूत करता है, वहीं कर्मचारियों को दिया गया उपहार सकारात्मक कार्यसंस्कृति और वफादारी को बढ़ाता है। इस बार ऐसे गिफ्ट चुनिए जो सिर्फ दिखावे के नहीं, बल्कि दुआओं के वाहक बनें। आइए जानते हैं इस साल धनतेरस पर कौन-से तोहफे परिवार और कर्मचारियों दोनों के लिए शुभ, उपयोगी और यादगार होंगे। 

Dhanteras 2025 Gift Ideas For Family And Employees in hindi
पूजा थाली - फोटो : adobe

चांदी या पीतल की वस्तुएं

धनतेरस पर चांदी के सिक्के, बर्तन या पीतल की दीपक-थाली देना शुभ माना जाता है। यह धन और लक्ष्मी का प्रतीक है। परिवार को ऐसे गिफ्ट देने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

 

Dhanteras 2025 Gift Ideas For Family And Employees in hindi
तुलसी - फोटो : freepik

तुलसी पौधा या मनी प्लांट

आधुनिक ट्रेंड्स में भी पौधों का गिफ्ट सबसे अच्छा माना जा रहा है। तुलसी, मनी प्लांट या बांस (Lucky Bamboo) न केवल सजावट बढ़ाते हैं, बल्कि घर में शुद्धता और सौभाग्य का संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2025 Gift Ideas For Family And Employees in hindi
candle - फोटो : Adobe stock

सुगंधित मोमबत्तियां और पूजा सेट

धनतेरस-दीपावली का मूल भाव ही प्रकाश और पवित्रता है। इसलिए घर के लिए अरोमा कैंडल्स, पूजा थाली सेट या हस्तनिर्मित दीये देना शुभ और सुकूनभरा तोहफा माना जाता है।

विज्ञापन
Dhanteras 2025 Gift Ideas For Family And Employees in hindi
चांदी का सिक्का या लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा - फोटो : इंस्टाग्राम

कर्मचारियों के लिए धनतेरस गिफ्ट आइडिया

चांदी का सिक्का या लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा

कंपनी या ऑफिस में कर्मचारियों को चांदी का सिक्का या लक्ष्मी-गणेश की छोटी प्रतिमा देना परंपरा और प्रेरणा दोनों का संगम है। यह समृद्धि और आभार का प्रतीक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed