फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2024 Gift: लड़कियों को पसंद आते हैं इस तरह के तोहफे, क्रिसमस पर करें गिफ्ट

Wed, 25 Dec 2024 11:48 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 25 Dec 2024 11:48 AM IST
सार

यहां लड़कियों या महिलाओं के लिए क्रिसमस गिफ्ट आइडियाज बताए जा रहे हैं। किसी भी लड़की या महिला को क्रिसमस पर कुछ खास तोहफे देकर खुश कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Christmas 2024 Gift Ideas for Girls Know What Gift to Give a Girl on Christmas Day
क्रिसमस पर लड़कियों के लिए तोहफे - फोटो : Amar Ujala

Christmas 2024 Gift Ideas for Girls :  साल 2024 का आखिरी महीना चल रहा है। दिसंबर जाते-जाते अपने साथ ये साल ले जाएगा और इस साल से जुड़ी यादें रह जाएंगीं। इस साल को अच्छी यादों के साथ अलविदा कहने के लिए लोग 25 दिसंबर का दिन विशेष रूप से सेलिब्रेट करते हैं। 25 दिसंबर को हर साल क्रिसमस मनाया जाता है। ये पर्व ईसाई धर्म से जुड़ा मुख्य त्योहार है लेकिन इसे साल से जोड़कर देखते हुए लगभग अधिकतर देशों में हर धर्म के लोग सेलिब्रेट करते हैं। 



क्रिसमस पर सिर्फ बच्चों को ही तोहफे नहीं दिए जाते, बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों, दोस्तों व कलीग को भी तोहफे दे सकते हैं। आप अपने पार्टनर या दोस्त के सीक्रेट सांता बनकर उन्हें तोहफे दें और उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। किसी लड़की, जैसे दोस्त, बहन या पार्टनर को तोहफा देते समय लड़के अक्सर इस सोच में रहते हैं कि उन्हें क्या अच्छा लगेगा। आपका काम आसान बनाते हुए यहां लड़कियों या महिलाओं के लिए क्रिसमस गिफ्ट आइडियाज बताए जा रहे हैं। किसी भी लड़की या महिला को क्रिसमस पर कुछ खास तोहफे देकर खुश कर सकते हैं। 

Christmas 2024 Gift Ideas for Girls Know What Gift to Give a Girl on Christmas Day
परफ्यूम तोहफे में दे सकते हैं - फोटो : Adobe stock

परफ्यूम 

लड़कियों को क्रिसमस पर तोहफे में परफ्यूम दे सकते हैं। अधिकतर लड़कियों को परफ्यूम पसंद होता है। बाजार में ब्रांड और फ्रेग्नेंस के परफ्यूम उपलब्ध हैं जो आपको बजट में आसानी से मिल सकते हैं। 300 से 1000 रुपये तक आप महिला मित्र, अपनी पत्नी या बहन के लिए परफ्यूम खरीद सकते हैं।

Christmas 2024 Gift Ideas for Girls Know What Gift to Give a Girl on Christmas Day
हेयर कर्लर - फोटो : Instagram

हेयर कर्लर

लड़कियां अक्सर अपने बालों को अलग-अलग तरीके से स्टाइल करती हैं, जिसके लिए उन्हें ऐसी चीजों की जरूरत होती है जो हेयरस्टाइल के काम आ सके। स्ट्रेटनर या हेयर कर्लर महिलाओं के अक्सर काम में आने वाली चीज है। हेयर कर्लर से मनचाहा स्टाइल बनाया जा सकता है। बाजार में सस्ते मल्टी पर्पस हेयर कर्लर उपलब्ध हैं। साथ ही हीटलेस कर्लर भी मिल जाएंगे जो बालों को नुकसान न पहुंचाने का दावा करते हैं और लंबे समय तक कर्ली हेयर देते हैं। हीटलेस कर्लर आपको 500 रुपये तक में और अन्य विश्वनीय कंपनी के अत्याधुनिक हेयर कर्लर 1000 से 2000 रुपये के अंदर आसानी से मिल सकते हैं।

Christmas Games for Office: क्रिसमस पर नहीं मिल रही छुट्टी तो दफ्तर में इन खेलों के साथ मनाएं पर्व
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas 2024 Gift Ideas for Girls Know What Gift to Give a Girl on Christmas Day
ज्वेलरी बाॅक्स - फोटो : instagram

ज्वेलरी बाॅक्स

लड़कियों के पास कई तरह की एक्सेसरीज और ज्वेलरी होती है। अगर आप महिलाओं को लिए ज्वेलरी या एक्सेसरीज को लेकर कंफ्यूज हैं तो इन चीजों को संभालकर रखने वाला ज्वेलरी बाॅक्स उनके बहुत काम आ सकता है। क्रिसमस के मौके पर आप तोहफे में उन्हें ज्वेलरी बाॅक्स दे सकते हैं। बाजार में वुडन, मेटल या अन्य फैंसी ज्वेलरी बाॅक्स किफायती दामों में मिल जाएंगे। ऑफलाइन या आनलाइन दोनों माध्यम से आप ज्वेलरी बॉक्स खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Christmas 2024 Gift Ideas for Girls Know What Gift to Give a Girl on Christmas Day
नेल एक्सटेंशन किट - फोटो : instagram

नेल एक्सटेंशन किट विथ यूवी लाइट

अगर आपकी महिला दोस्त या पार्टनर को लंबे नेल्स का शौक है और वह अक्सर नेल आर्ट या नेल एक्सटेंशन करवाती हैं तो उनके लिए ये तोहफा बहुत काम का हो सकता है। आप उन्हें नेल एक्सटेंशन किट तोहफे में दे सकते हैं। आजकल आनलाइन नेल एक्सटेंशन किट यूवी लाइट के साथ बजट में आसानी से मिल जाते हैं। कई शाॅपिंग साइट्स 500 से 1000 रुपये के अंदर नेल एक्सटेंशन किट विथ यूवी लाइट का आफर दे रहे हैं, जिसका फायदा इस क्रिसमस आप उठा सकते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed