Chhath Puja 2023 Wishes in Hindi: आज यानी 17 नवंबर 2023 से महापर्व छठ पूजा का आरंभ हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देते हुए समापन होता है। छठ महापर्व सूर्य उपासना का सबसे बड़ा त्यौहार होता है। मान्यता है कि छठ का उपवास संतान प्राप्ति की कामना, संतान की कुशलता, सुख-समृद्धि और उसकी दीर्घायु के लिए किया जाता है।
Chhath Puja 2023: इन सुंदर संदेशों को भेजकर अपनों को दें छठ पूजा की शुभकामनाएं
यहां से छठ पूजा के आकर्षक वॉलपेपर डाउनलोड करके व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए अपने रिश्तेदारों को भेजें।
हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली
छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली
आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार
मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार।
छठ पूजा की शुभकामनाएं
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
आपको मुबारक हो छठ का त्योहार।
छठ पूजा की शुभकामनाएं
छठ पूजा आए बनकर उजाला
खुल जाए आप की किस्मत का ताला
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला।
छठ पूजा की शुभकामनाएं
खुशियों का त्योहार आया है
सूर्य देव से सब जगमगाया है
खेत खलिहान धन और धान
यूं ही बनी रहे हमारी शान।
छठ पूजा की शुभकामनाएं