फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Day 5 Wishes: मां स्कंदमाता की तस्वीर और चमत्कारी मंत्रों के साथ दें पंचम नवरात्रि की शुभकामना

Wed, 02 Apr 2025 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 02 Apr 2025 06:00 AM IST
सार

यहां आपको पंचम नवरात्रि के लिए सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं जो प्रियजनों को भेज शुभकामनाएं दे सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 5 Wishes In hindi Maa Skandmata Images With Mantra Shloka Bhajan Puja Vidhi
मां स्कंदमाता - फोटो : Adobe stock

Chaitra Navratri Day 5 Wishes : 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हुई है। नवरात्रि में नवदुर्गा की पूजा होती है, जिसमें 2 अप्रैल को नवरात्रि का पांचवां दिन है। इस दिन मां स्कंदमाता की उपासना की जाती है। भगवान कार्तिकेय को स्कंद देव के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में कार्तिकेय जी की माता पार्वती की मां स्कंदमाता के रूप में पूजा की जाती है। 



अगर आप जीवन में संतान संबंधी कष्ट से परेशान हैं तो देवी के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा करें। माता स्कंदमाता की उपासना से संतान संबंधी कष्ट कम हो जाते हैं। नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा के लिए उनकी तस्वीर अपने प्रियजनों से शेयर करें। सुबह सुबह माता के दर्शन के साथ ही बीज मंत्र के जाप से दिन की शुरुआत करें। यहां आपको पंचम नवरात्रि के लिए सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं जो प्रियजनों को भेज शुभकामनाएं दे सकते हैं। 

Chaitra Navratri Day 5 Wishes In hindi Maa Skandmata Images With Mantra Shloka Bhajan Puja Vidhi
स्कंदमाता पूजन मंत्र - फोटो : अमर उजाला
स्कंदमाता पूजन मंत्र
 

सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी।।

Chaitra Navratri Day 5 Wishes In hindi Maa Skandmata Images With Mantra Shloka Bhajan Puja Vidhi
मां स्कंदमाता का बीज मंत्र - फोटो : अमर उजाला

मां स्कंदमाता का बीज मंत्र
 

ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 5 Wishes In hindi Maa Skandmata Images With Mantra Shloka Bhajan Puja Vidhi
मां स्कंदमाता का भोग - फोटो : अमर उजाला

मां स्कंदमाता का भोग

मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप यानी कि मां स्कंदमाता को केले से बने पकवानों का भोग लगाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को केले से बनें पकवानों का भोग लगा सकते हैं। केले की खीर और केले का हलवा प्रसाद के लिए एक अच्छा विकल्प है। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 5 Wishes In hindi Maa Skandmata Images With Mantra Shloka Bhajan Puja Vidhi
मां स्कंदमाता का स्वरूप - फोटो : अमर उजाला
मां स्कंदमाता का स्वरूप

मां दुर्गा का ये स्वरूप देखने के बाद आप इस पर से नजरें नहीं हटा सकते। स्कंदमाता की  चार भुजाएं हैं, जिससे वो दो हाथों में कमल का फूल थामे दिखती हैं। एक हाथ में स्कंदजी बालरूप में बैठे हैं और दूसरे से माता तीर को संभाले हैं। मां स्कंदमाता कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं। माता के इस स्वरूप का आसन भी शेर ही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed