ये ऐसा है, वो वैसा है
कभी तुम मत कहना
तुम चाहे जैसे चमको ,
है तुझको चमकना
जितना चाहो तुम अपने ख्वाबों से मिलो
दिल के चमन में हर बार ,
फूल बन कर तुम खिलो
अगर जीना सीखना है तो,
गम में भी सीखो हँसना
तुम चाहे जैसे चमको ,
है तुझको चमकना
टूटे ना ये दिल तुम्हार,
दिल है बड़ा अनमोल
जब भी तुम दिल से मिलो,
इससे बोलो प्यार के बोल
चाहे सब कुछ लूट जाए,
धन धीरज का बचाये रखना
तुम चाहे जैसे चमको ,
है तुझको चमकना
बस गम का बसेरा तो है पल दो पल का
लेकर आयेगा खुशियां,
तुम्हारे लिए सूरज कल का
तुम्हारा कुछ ना बिगड़ेगा ,
किसी भुलावे में तुम मत रहना
तुम चाहे जैसे चमको,
है तुझको चमकना
-रविन्द्र अमन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X