फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़कियों की इन 4 चीजों को देखकर आकर्षित होते हैं लड़के

Wed, 24 Apr 2019 12:26 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 24 Apr 2019 12:26 PM IST
boys notice these things in girls

लड़कों को आकर्षित करने के लिए लड़कियां तरह-तरह की कोशिशें करती हैं। मेकअप के साथ-साथ ड्रेसअप तक हर चीज को बिल्कुल सही करने की कोशिश करती हैं। पर क्या आप जानती हैं कि अधिकांश लड़के क्या पसंद करते हैं। आप अगर जरा सा भी ध्यान देंगी तो इस बात का पता लगा सकते हैं कि लड़कों को आपकी कौन सी चीज दिवाना बना सकती है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि लड़के पहली मुलाकात में लड़कियों के अंदर किन चीजों से आकर्षित होते हैं। 

boys notice these things in girls

आंखें
लड़कियों की आंखों पर लड़कों की ज्यादा नजर रहती है। किसी भी व्यक्ति से बातचीत की शुरुआत आंखों से ही होती है। इसलिए आंखें सबसे जरूरी चीज हैं। ऐसा कहा जाता है कि आंखें व्यक्ति के स्वाभाव के बारे में बताती है। इसी कारण लड़के लड़कियों की आंखों से उनके व्यवहार और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाते हैं। 

boys notice these things in girls

मुस्कान
लड़कियों की मुस्कान लड़कों को इंप्रेस करने के लिए काफी है। मुस्कान किसी भी पुरुष को आसानी से मंत्रमुग्ध कर देती है। यकीन करिए आपकी मुस्कान किसी भी लड़के को आपके प्यार में पड़ने को मजबूर कर देगी। कई शोधों के अनुसार लड़के लड़कियों के चेहरे पर मुस्कान को जिंदादिली का प्रतीक मानते हैं। 

विज्ञापन
boys notice these things in girls
- फोटो : getty images

बाल
किसी भी लड़की की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए बालों का खूबसूरत व घना होना महत्वपूर्ण है। लड़कियों के सुंदर बाल लड़कों को बेहद आकर्षित करते हैं। लड़कों को सिंपल बाल ज्यादा पसंद आते हैं। लड़कों को बात करते समय लड़कियों के बालों में उंगली फेरना अच्छा लगता है। शोध के मुताबिक ज्यादातर लड़के, स्वस्थ स्टाइलिश, चमकदार और मुलायम बाल पसंद करते हैं। 

boys notice these things in girls

आवाज
अध्ययनों से पता चलता है कि लड़कों को मीठी लेकिन स्पष्ट आवाज वाली लड़कियां ज्यादा पसंद आती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़के लड़कियों की आवाज से बहुत कुछ पता लगा लेते हैं।  जैसे, अगर लड़कों से बात करते समय लड़कियों की टोन बहुत नर्म है, तो वह आपका स्वभाव कोमल मानते हैं। तेज आवाज में बात करने वाली लड़कियों को आक्रामक स्वभाव की मानते हैं। और धीमी आवाज वाली लड़की में उनको एनर्जी की कमी लगती। 

अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed