फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी और बॉलीवुड के चहेते सितारे जो बंध गए इस साल शादी के बंधन में

Sat, 07 Dec 2019 03:20 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 07 Dec 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
bollywood and tv celebrities got married in 2019
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मनोरंजन जगत हमेशा ही सुर्खियों में रहता है और लोग इनसे जुड़े लोगों के बारे में बात करना और जानना चाहते हैं। इन्हीं में से एक हैं फैंस के चहेते सितारों की शादी। पिछले साल 2018 में तो बहुत से सितारों ने शादी की जिसमें प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण तक का नाम शामिल है। हांलाकि साल 2019 में तो बहुत बड़े सितारों ने शादी नहीं की लेकिन कुछ सितारे ऐसे थे जिनकी शादियां काफी सुर्खियों में रहीं। तो चलिए जानें उन सितारों के बारे में.....

bollywood and tv celebrities got married in 2019
- फोटो : Instagram
नुसरत जहां

टीएमसी की सांसद और पंश्चिम बंगाल की खूबसूरत अभिनेत्री नुसरत जहां की शादी भी काफी सुर्खियों में रही थी। हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली नुसरत जहां ने निखिल जैन से शादी की थी। दोनों की मुलाकात काम के दौरान हुई थी। दरअसल नुसरत निखिल के साड़ी की ब्रांड अंबेसडर थी और दोनों ने साथ में एक पूजा का विज्ञापन भी किया था। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गयी और दोनों ने जून के महीने में तुर्की में शादी कर ली।

bollywood and tv celebrities got married in 2019
- फोटो : social media
मोहिना सिंह और सुयश रावत

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में कार्तिक की बहन का किरदार निभाने वाली और रीवा की राजकुमारी मोहिना सिंह की शादी काफी सुर्खियों में थी। मोहिना की शादी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से हुई है। दोनों की शादी से लेकर रिसेप्शन तक के आयोजन बेहद शाही अंदाज में हुए थे और उनकी तस्वीरें भी अभी भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood and tv celebrities got married in 2019
- फोटो : social media
चारू असोपा और राजीव सेन

सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन और छोटे पर्दे की स्टार चारू असोपा ने जून के महीने में शादी की। अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ सुष्मिता सेन भी इस शादी में खूब मौजमस्ती करती हुईं नजर आई थी। चारू असोपा स्टार प्लस के शो मेरे अंगने में नजर आईं थी।

विज्ञापन
bollywood and tv celebrities got married in 2019
शरद मल्होत्रा और रिप्सी भाटिया

टीवी के चेहेते सितारे शरद मल्होत्रा ने फैशन फैशन डिजाइनर रिप्सी भाटिया से इस साल 20 अप्रैल को शादी की थी। इन दोनों ने सबसे पहले गुरुद्वारे में आनंद कारज की रस्म की थी। शरद और रिप्सी की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed