फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhai Dooj Gift For Brother: लड़कों को बहुत पसंद हैं ये चीजें, दूज पर भाई को तोहफे में दे सकती हैं बहन

Sun, 03 Nov 2024 07:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 03 Nov 2024 07:32 AM IST
सार

भाई को उनकी पसंदीदा चीज तोहफे में देने के लिए बहुत अधिक खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। यहां कुछ ऐसी चीजों के विकल्प दिए जा रहे हैं जो लड़कों को काफी पसंद होते हैं और उनके लिए उपयोगी तोहफा बन सकते हैं। 

विज्ञापन
Bhai Dooj 2024 Gift Ideas For Brother Under 500 Rs Affordable Gift on Bhai Dooj Occasion in Hindi
उपहार - फोटो : freepik

Bhai Dooj 2024 Gift Ideas For Brother: भाई दूज का त्योहार भाई बहन के रिश्ते की मजबूती का त्योहार है। इस दिन बहन भाई की लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना के साथ पूजा करती है। भाई अपनी बहन से आशीर्वाद लेते हैं और बदले में उन्हें तोहफे देकर खुश करते हैं। हालांकि ये जरूरी नहीं कि भाई दूज पर केवल भाई ही बहन को तोहफे दें। बहनें भी अपने भाइयों को तोहफे देती हैं। खासकर बड़ी बहनें अपने छोटे भाई को उनकी पसंदीदा चीजें तोहफे में दे सकती हैं। बहन से मिले तोहफे को देख भाई खुश हो जाएंगे और साध ही सरप्राइज भी।  

भाई को उनकी पसंदीदा चीज तोहफे में देने के लिए बहुत अधिक खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। यहां कुछ ऐसी चीजों के विकल्प दिए जा रहे हैं जो लड़कों को काफी पसंद होते हैं और उनके लिए उपयोगी तोहफा बन सकते हैं। 

Bhai Dooj 2024 Gift Ideas For Brother Under 500 Rs Affordable Gift on Bhai Dooj Occasion in Hindi
पर्स - फोटो : freepik

भाई के लिए तोहफा

वॉलेट

एक अच्छे और स्टाइलिश वॉलेट से बढ़िया तोहफा क्या हो सकता है! बाजार में 500 रुपये के भीतर कई अच्छे क्वालिटी के वॉलेट मिल जाते हैं। वॉलेट भाई की जेब में हमेशा रहेगा। ये तोहफा उनके लिए उपयोगी भी है।

Bhai Dooj 2024 Gift Ideas For Brother Under 500 Rs Affordable Gift on Bhai Dooj Occasion in Hindi
ग्रूमिंग किट - फोटो : Freepik

ग्रूमिंग किट

एक मिनी ग्रूमिंग किट भाई को तोहफे में दे सकते हैं। हेयर जेल, फेस वॉश, डियोड्रेंट या परफ्यूम अधिकतर लड़कों का पसंदीदा होता है और वह इसे कभी न कभी जरूर इस्तेमाल करते ही हैं। इसके अलावा भाई बड़ा हैं तो उसके लिए शेविंग क्रीम भी बहुत ही उपयोगी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhai Dooj 2024 Gift Ideas For Brother Under 500 Rs Affordable Gift on Bhai Dooj Occasion in Hindi
की चेन - फोटो : Instagram

की-चेन मल्टी टूल

यह एक छोटा लेकिन बहुत ही उपयोगी गिफ्ट हो सकता है। इसमें कई टूल होते हैं जैसे कि बॉटल ओपनर, स्क्रूड्राइवर आदि, जिसे भाई अपनी चाबियों के साथ रख सकता है। ये तोहफा भी आसानी से 500 रुपये के अंदर मिल सकता है।

विज्ञापन
Bhai Dooj 2024 Gift Ideas For Brother Under 500 Rs Affordable Gift on Bhai Dooj Occasion in Hindi
Aadhaar Card Update - फोटो : Istock

पोर्टेबल मोबाइल स्टैंड

भाई के लिए एक छोटा और पोर्टेबल मोबाइल स्टैंड एक उपयोगी गिफ्ट हो सकता है। वह इसे ऑफिस, घर या ट्रैवल करते समय अपने फोन को सहारा देने के लिए इस्तेमाल कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed