फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बच्चे को बनाना है संस्कारी तो पहले अपने व्यवहार में शामिल करें ये पांच चीजें

Sat, 02 Nov 2024 09:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 02 Nov 2024 09:22 AM IST
सार

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा अच्छी आदते सीखे तो सबसे पहले अपने व्यवहार में कुछ चीजों को जरूर शामिल करें। 

विज्ञापन
Parenting Tips every parents should include these habit in their behavior
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : iStock

Parenting Tips: वो कहते हैं ना कि हर बच्चे का पहला स्कूल उसका घर ही होता है। बच्चा वही सीखता है, जो उसे घर में देखने को मिलता है। यही वजह है कि लोग अपने बच्चे के सामने काफी सोच-समझ के बोलते हैं। बच्चे के सामने कुछ काम करने से पहले भी कई बार सोचना पड़ता है। खासतौर पर बात करें बच्चे के माता-पिता की, तो हर बच्चा वो सब करता है, जो वो अपने माता-पिता को करते देखता है।



यही वजह है कि बड़े-बुजुर्ग ये सलाह देते हैं कि बच्चों के सामने माता-पिता को बहुत ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा अच्छी आदतें सीखे तो सबसे पहले अपने व्यवहार में कुछ चीजों को जरूर शामिल करें। जब आप अपने व्यवहार में कुछ अच्छी आदतों को शामिल कर लेंगे तो इससे आपका बच्चा भी वही आदतें सीखेगा और अच्छे संस्कारों के साथ ही बड़ा होगा। 

Parenting Tips every parents should include these habit in their behavior
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Pexel

रहें दयालु

अपने बच्चे के सामने कभी किसी से हावी न हों। बच्चों के सामने दूसरों पर दयालू रहें, ताकि आपके बच्चे में भी ये आदत आ सके। उन्हें सिखाएं कि अगर किसी से कोई गलती भी हो गई है तो उसे माफ करें। माफ करने वाला हमेशा बड़ा होता है। अपने बच्चे को लोगों की मदद करना भी सिखाएं। 

Parenting Tips every parents should include these habit in their behavior
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : iStock

शेयरिंग है जरूरी 

अपने बच्चे के सामने परिवार के लोगों के साथ चीजों को शेयर करें, ताकि उन्हें भी शेयरिंग की आदत लगे। अगर आप ही ऐसा नहीं करेंगे, तो इससे उनके ऊपर भी खराब असर पड़ सकता है। ऐसे में अपने बच्चे को शेयरिंग जरूर सिखाएं, जिससे उन्हें स्कूल जाकर किसी तरह की कोई परेशानी न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips every parents should include these habit in their behavior
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : istock

भावनाओं को करें नियंत्रित

बच्चे को उनकी भावनाओं पर नियंत्रिण करना सिखाएं। इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि उन्हें हर चीज पर कंट्रोल करना सिखाएं। बस आपको अपने बच्चे को ये एहसास दिलाना है कि भावनाओं को प्रकट करने के लिए सही जगह देखना बेहद जरूरी होता है। 

विज्ञापन
Parenting Tips every parents should include these habit in their behavior
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Istock

दूसरों की बात सुनें

बच्चे के सामने हमेशा दूसरों की बात अच्छे से सुनें, ताकि उसे भी ऐसा करने की आदत पड़े। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपका बच्चा सिर्फ अपनी कहेगा लेकिन सुनेगा किसी की नहीं। ये आदत काफी खराब होती है। इससे उसे जिद की आदत लग सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed