फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Best of 2018: Esha ambani wedding proves the big fat wedding of the year among all bollywood stars

अमर उजाला पोल : जानिए अमर उजाला के सर्वे में कौन सी रही सबसे महंगी शादी

Fri, 21 Dec 2018 10:05 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Fri, 21 Dec 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Best of 2018: Esha ambani wedding proves the big fat wedding of the year among all bollywood stars
anand piramal and isha ambani - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में इस साल फिल्मों से ज्यादा सेलिब्रिटिज की शादियों ने सुर्खियां बटोरीं। बात चाहे बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर की शादी की हो या फिर दीपिका-रणवीर, प्रियंका जोनस और ईशा अंबानी की शादी की, हर किसी की शादी में एक शाही अंदाज देखने को मिला। इन सब शाही शादियों को देखते हुए हाल ही में अमर उजाला ने इन शादियों पर एक सर्वे किया।

विज्ञापन


यह सर्वे शादी के कपड़ों से लेकर खरीदे गए गहने, शादी की सजावट और मेकअप को भी ध्यान में रखकर किया गया। जिसके बाद इस नतीजे पर पहुंचा गया कि इस साल कि सभी शादियों में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी सबसे खास और बेहतरीन रही। हालांकि इस सर्वे में अनुष्का-विराट की शादी को भी शामिल किया गया जो कि पिछले साल के आखिरी महीने में ही हुई थी। बता दें, अनुष्का-विराट की शादी में भी पानी की तरह खूब पैसा बहाया गया था। बावजूद इसके ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी ने इस साल हुई शादियों को पीछे छोड़ते हुए सबसे बेहतरीन शादी का खिताब हासिल कर लिया। देखिए हाल ही में हुआ ये सर्वे क्या बताता है। 

विज्ञापन


 

Best of 2018: Esha ambani wedding proves the big fat wedding of the year among all bollywood stars
deepika and ranveer - फोटो : Instagram

दीपवीर की शाही शादी- 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में अपनी शादी रचाई और लगातार चर्चा में बने रहे। बताया यह भी जा रहा है कि बॉलीवुड में इन दोनों की शादी अब तक की सबसे महंगी शादी रही। बता दें दीपिका और रणवीर ने दो रीति-रिवाजों से शादी की। पहले दिन कोंकणी और फिर दूसरे दिन सिंधी रीति-रिवाज से शादी की। शादी में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा लेक कोमो की फूलों से की गई सजावट। यह सजावट बहुत ही महंगे फूलों से की गई थी। दीपिका-रणवीर के ब्राइडल ड्रेस को सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका के लहंगे की कीमत 8.5 लाख रुपए थी। खबर है दीपिका-रणवीर ने खुद के लिए मुबंई के जुहू में 50 करोड़ का घर खरीदा है। 

Best of 2018: Esha ambani wedding proves the big fat wedding of the year among all bollywood stars
priyanka nick reception - फोटो : amar ujala

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी-
दीपिका-रणवीर के बाद बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी ने पूरी दुनिया की मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं। प्रियंका हमेशा से चाहती थीं कि वो एक राजकुमारी की तरह दुल्हन बनें। इस वजह से उन्होंने जोधपुर के उमेद भवन में शादी करने का फैसला किया। इस रॉयल वेडिंग में करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे। मेहमानों के आने-जाने के लिए खास जेट प्लेन का इंतजाम किया गया था। खबरों की मानें तो प्रियंका-निक ने अपनी शादी को रॉयल बनाने में करोड़ों रुपए लुटा दिए। चार दिन तक चलने वाली इस शादी को जिसने देखा उसने यही कहा कि जैसे किसी राजा-महाराजा की शादी हुई हो। 4 दिन तक उमेद भवन को बुक करने के लिए प्रियंका-निक ने 3.3 करोड़ रुपए दिए। 

विज्ञापन

Best of 2018: Esha ambani wedding proves the big fat wedding of the year among all bollywood stars
Isha Ambani Anand Piramal - फोटो : Instagram

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी- 
देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी देश की सबसे महंगी शादी बताई जा रही है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई इटली के लेक कोमो में हुई, जहां अंबानी परिवार और पीरामल परिवार के लोग मौजूद थे। साथ ही बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद थीं। अंबानी परिवार ने बेटी ईशा की प्री-वेडिंग उदयपुर के उदय विलास में किया। यहां अंबानी परिवार पीरामल परिवार के साथ अमिताभ बच्चन आमिर खान,शाहरुख खान और कई बॉलीवुड के सितारे मौजूद थे। मुबंई से उदयपुर पहुंचने के लिए चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था की गई थी। वहीं ईशा की शादी उनके घर इंटीलिया से हुई। इस शादी में भी कई करोड़ रुपये खर्च हुए। 

Best of 2018: Esha ambani wedding proves the big fat wedding of the year among all bollywood stars
sonam kapoor and anand ahuja

सोनम कपूर की शादी- 
साल की सबसे चर्चित सेरेमनी में से एक रही सोनम कपूर की शादी। शादी की सभी रस्में सिख रीति-रिवाज से हुईं। इस आलीशान शादी के वेन्यू की सजावट भी महंगे फूलों और कैंडल से की गई थी। सोनम की शादी उनकी मौसी के बंगले से हुई। शादी का वेन्यू बेहद शानदार था। मंडप के आसपास खुशबूदार कैंडल और मोगरे के फूल सजाए गए थे। ये कैंडल 'जो मैलोन' ब्रांड के थे, जिन्हें केट मिडिलटन और प्रिंस विलियम की रॉयल वेडिंग में भी इस्तेमाल किया गया था। ये कैंडल्स स्पेशली लंदन से मंगवाए गए थे। एक कैंडल की कीमत करीब 7 हजार रुपए थी। सेरेमनी में अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर, करिश्मा कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी, बोनी, अंशुला कपूर, रणवीर सिंह, रानी मुखर्जी पहुंचे थे।

Best of 2018: Esha ambani wedding proves the big fat wedding of the year among all bollywood stars
Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : Instagram

अनुष्का-विराट
अपनी इस शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने पानी की तरह पैसा बहाया था।  विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली के मशहूर पैलेस Borgo Finocchieto में शादी की थी। यह शादी काफी सीक्रेट थी।अनुष्का-विराट की वेडिंग को इंडियन टच देने के लिए शहनाई, ढोल ताशे और भंगड़े का भी इंतजाम किया गया था। वेन्यू से लेकर अनुष्का और विराट के कपड़ों, सगाई की अंगूठी और रिसेप्शन में भी काफी पैसा खर्च किया गया। ऐसे में यह शादी भी आलीशान शादियों में शुमार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed