फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baisakhi 2023 Celebration: बैसाखी का त्योहार मनाना है यादगार तो अपनाएं ये तरीके

Fri, 14 Apr 2023 01:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 14 Apr 2023 01:05 PM IST
विज्ञापन
Baisakhi 2023 Celebration Ideas How To Celebrate Baisakhi Festival In India
Happy Baisakhi - फोटो : अमर उजाला

Baisakhi 2023 Celebration Ideas: बैसाखी का त्योहार बहुत धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। बैसाखी का पर्व वैशाख माह में फसल की कटाई के बाद मनाते हैं। सिख धर्म में बैसाखी को नव वर्ष के तौर पर मनाते हैं। वैसे तो पूरे देश में बैसाखी की धूम होती है लेकिन हरियाणा-पंजाब में बैसाखी के मौके पर अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या करीबियों के साथ मिलकर यह त्योहार मनाते हैं। एक दूसरे के घर जाते हैं। घर पर पाठ का आयोजन करते हैं या फिर गुरुद्वारे जाते हैं और वहां पाठ के साथ ही सेवा करते हैं। लोग नए नए कपड़े पहनकर एक दूसरे से मिल बैसाखी की शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी बैसाखी के पर्व को खास तरीके से मनाना चाहते हैं तो कुछ तरीकों को अपनाकर बैसाखी का त्योहार यादगार बनाएं।


 

Baisakhi 2023 Celebration Ideas How To Celebrate Baisakhi Festival In India
बैसाखी मनाने के तरीके - फोटो : Istock

घर पर बनाएं स्वादिष्ट पकवान

भारत में हर त्योहार पर तरह तरह के पारंपरिक लजीज व्यंजन बनाए जाते हैं। बैसाखी के मौके पर भी घर पर कुछ स्वादिष्ट पकवान बनाएं। रसोई से आने वाली लजीज पकवान की खुशबू घर पर सभी को महसूस कराएगी कि आज बैसाखी है। मीठे में कुछ खास या फिर लंच या डिनर पर स्पेशल डिश बना सकते हैं।

Baisakhi 2023 Celebration Ideas How To Celebrate Baisakhi Festival In India
बैसाखी मनाने के तरीके - फोटो : amar ujala

पाठ या लंगर में हो शामिल

आप बैसाखी के मौके पर पाठ करा सकते हैं। परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मिलकर घर पर ही पाठ कराएं या फिर गुरुद्वारे में होने वाले पाठ में शामिल हो सकते हैं। आज जगह-जगह पर लंगर का आयोजन हो रहा है, आप दोस्तों या बच्चों के साथ लंगर में सेवा के लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baisakhi 2023 Celebration Ideas How To Celebrate Baisakhi Festival In India
बैसाखी मनाने के तरीके - फोटो : Facebook

गुरुद्वारा जाएं

बैसाखी के मौके पर परिवार, रिश्तेदारों या दोस्तों संग शहर के किसी गुरुद्वारे पर जा सकते हैं। गुरुद्वारा में पाठ और सेवा के लिए जा सकते हैं। यहां कुछ वक्त बिता सकते हैं। गुरुद्वारे में आपको शांति और सुकून मिलेगा।

विज्ञापन
Baisakhi 2023 Celebration Ideas How To Celebrate Baisakhi Festival In India
बैसाखी मनाने के तरीके - फोटो : istock

घूमने जाएं 

बैसाखी के मौके पर कई जगहों पर मेले का आयोजन होता है। आप दोस्तों या बच्चों के साथ मेला देखने जा सकते हैं। इसके अलावा शाम में घूमने के लिए या बाहर डिनर पर जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed