Baby Names Inspired By Shiv Puran :बच्चे के लिए सही नाम का चुनाव महत्वपूर्ण कार्य होता है। कहते हैं कि कि बच्चे के नाम का असर उसके व्यक्तित्व पर काफी पड़ता है। बच्चे के लिए एक अच्छे नाम का चयन करना सुनने में आसान लगता है लेकिन उतना आसान होता नहीं है।
Baby Names : बेटे के लिए शिव पुराण से प्रेरित शक्तिशाली नाम, यहां देखें नामों की सूची
शिव पुराण से लिए गए नाम भगवान शिव से संबंधित हैं। अधिकतर नाम भगवान शिव के अनेकों नामों में से एक हैं। इन्हीं नामों की सूची से अपने बच्चे के लिए अद्भुत नाम का चयन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव पुराण से लिए गए नाम भगवान शिव से संबंधित हैं। अधिकतर नाम भगवान शिव के अनेकों नामों में से एक हैं। इन्हीं नामों की सूची से अपने बच्चे के लिए अद्भुत नाम का चयन कर सकते हैं।
अक्षत
अक्षत का मतलब है जो कुचला या तोड़ा न जा सके। ये नाम भी भगवान शिव का ही है। अ अक्षर से बेटे के लिए नाम रखना चाहते हैं, जो अक्षत नाम प्यारा है।
रूद्र
ये भगवान शिव का एक नाम है, जिसका अर्थ है सबसे ताकतवर। रूद्र नाम अपने आप में ही शक्तिशाली है।
अनिकेत
अ अक्षर से बेटे के लिए यह खूबसूरत नाम है। अनिकेत का अर्थ है विश्व का स्वामी । ये भी भगवान शिव के अनेक नामों में से एक है।
शूलीन
शूलीन नाम काफी यूनिक और शानदार अर्थ वाला है। शूलीन का मतलब होता है एक त्रिशूल के साथ। भगवान शिव हमेशा त्रिशूल लिए रहते हैं।
जतिन
लड़के के लिए जतिन नाम अच्छा है। जतिन का अर्थ होता है जिसके बाल उलझे हुए हों।
जयंत
भगवान शिव को जयंत भी कहते हैं। जयंत का मतलब होता है देवताओं के देवता । बेटे के लिए यह नाम उनके व्यक्तित्व को मजबूत बनाएगा।
वाणीश शब्द वाणी से बना है, जिसका अर्थ वाणी यानी आवाज से लिया गया है। वाणी के ईश्वर को वाणीश कहते हैं। बेटे के लिए ये नाम प्यारा है।
शिवाय
बेटे के लिए शिवाय नाम शक्तिशाली और सुंदर है। भगवान शिव को शिवाय भी कहते हैं।