{"_id":"5d831bb28ebc3e93ac7207a4","slug":"about-these-things-women-afraid-to-talk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं वो बातें जिनको हर महिला अपने पार्टनर से छिपाती हैं","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
ये हैं वो बातें जिनको हर महिला अपने पार्टनर से छिपाती हैं
आपने कई लोगों को कहते हुए सुना होगा कि महिलाओं को समझना बेहद मुश्किल है। कई बार शायद आपने भी इस बात को महसूस किया होगा। अगर आपको भी ऐसा महसूस होता है तो आपका यह जानना जरूरी है कि महिलाएं ऐसा क्यों करती हैं। महिलाओं से जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं जिसे वह अपने पार्टनर या पति से भी शेयर नहीं करती हैं। लेकिन इन बातों को शेयर न करने की पीछे भी कई कारण हैं। आइए जानते हैं कि महिलाएं ऐसा क्यों करती हैं और ऐसा करने की वजह क्या है।
2 of 5
- फोटो : social media
महिलाएं बेहद सहनशील होती हैं। महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य से जु़ड़ी समस्याओं को छिपाती हैं। महिलाएं ऐसा इसलिए करती हैं क्योंकि वह किसी को बेवजह परेशान नहीं करना चाहती है। वह खुद के अलावा किसी को दुखी नहीं देख सकती हैं। खासतौर पर अपने पति को तो बिल्कुल भी नहीं।
3 of 5
- फोटो : social media
अगर किसी महिला को अपने ऑफिस में सफलता मिलती है,तो यह बात वह अपने पति से छिपाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह नहीं चाहती कि उनके पति को यह महसूस हो कि वह किसी से कम हैं। महिलाएं अपने पति के मन में किसी भी हीन भावना को पैदा नहीं होने देती हैं। इसलिए वह अक्सर अपने ऑफिस से जुड़ी अच्छी-बुरी दोनों बातें छिपाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : social media
कहते हैं कि महिलाएं कंजूस होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी उनकी इस कंजूसी के पीछे का कारण जानने की कोशिश की है नहीं न ? महिलाएं अक्सर पैसों की बचत करती हैं। उनकी इस बचत करने की आदत के पीछे सिर्फ एक ही कारण हैं। महिलाएं इस बात को बेहद अच्छे तरीके से समझती हैं कि हालत बदलने में वक्त नहीं लगता है। इसलिए वह अपने पति को बिना बताए कुछ पैसे अपने पास जमा करती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : social media
अक्सर महिलाएं अपनी पसंद न पसंद बताने में भी झिझकती हैं। कई बार तो महिलाएं अपनी शारीरिक इच्छाओं और जरुरतों के बारे में भी अपने पति से नहीं कह पाती है। महिलाएं अपने पति को अपनी शारीरिक इच्छाओं और जरुरतों के बारे में बताने से इसलिए झिझकती हैं क्योंकि वह सोचती हैं कि अगर मैं ऐसा कहूंगी तो मेरे पति को कैसा लगेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।