फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   8 Common Myths and Truth About Intimacy in Relationships

सेक्स से जुड़ी 8 मनगढ़ंत बातों का ये है पूरा सच

Thu, 20 Dec 2018 12:20 PM IST
बीबीसी Published by: मंजू ममगाईं Updated Thu, 20 Dec 2018 12:20 PM IST
8 Common Myths and Truth About Intimacy in Relationships

सेक्स, जो कि दुनिया का सबसे चर्चित शब्द है और इसमें दुनिया की 99 फीसदी आबादी की दिलचस्पी होती है। इसके बारे में कई ख़्याल, कई धारणाएं ऐसी हैं, जो विज्ञान और रिसर्च के पैमाने पर गलत साबित हुई हैं। मगर, ये ख़्याल हैं कि लोगों के जेहन से जाते ही नहीं।सेक्स के बारे में ऐसी ही कुछ मनगढ़ंत बातों और सच से आपको रूबरू कराते हैं।समलैंगिकता का कोई खास जीन नहीं होता। दुनिया में लोगों की बड़ी तादाद ऐसी है जो समलैंगिक हैं। मगर तमाम कोशिशों के बावजूद वैज्ञानिक इसके जेनेटिक्स का पता नहीं लगा सके हैं।यानि इंसान में समलैंगिकता का भाव पैदा करने वाला कोई खास जीन होता है, ऐसा वैज्ञानिक नहीं मानते।

अब तक हुए तजुर्बे बताते हैं कि हमारे माहौल और हमारी ख़्वाहिशों का हमारे ऊपर असर होता है। कुछ लोगों पर इसका ऐसा असर होता है कि उनके भीतर समलैंगिकता की ख़्वाहिश पैदा हो जाती है। इसका पता उनके डीएनए से नहीं लगाया जा सकता।

8 Common Myths and Truth About Intimacy in Relationships

टेस्टोस्टेरॉन से महिलाएं कामोत्तेजित होती हैं
इस बात के बिल्कुल भी सबूत नहीं हैं कि मर्दों के हारमोन टेस्टोस्टेरॉन से महिलाओं में सेक्स की ख़्वाहिश पैदा होती है। बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जो सेक्स की इच्छा न होने की शिकायत करती हैं।डॉक्टर उन्हें टेस्टोस्टेरॉन के इंजेक्शन लेने के नुस्खे लिखते हैं। मगर तमाम रिसर्च से ये बात साफ हो चुकी है कि महिलाओं में सेक्स की चाहत, टेस्टोस्टेरॉन से तो बिल्कुल नहीं जुड़ी है। बल्कि इसकी असल बुनियाद का तो अब तक कोई पता ही नहीं।

8 Common Myths and Truth About Intimacy in Relationships

बच्चे अपने लिंग को लेकर उलझन में रहते हैं
हमारी जिंदगी की शुरुआत में हमें अपने लिंग का एहसास जरा कम होता है। बहुत से बच्चे ये सवाल पूछते हैं कि वो लड़की हैं या लड़का। लेकिन, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है उन्हें अपने किरदार का एहसास हो जाता है। हां, इनमें से दस फीसदी ऐसे भी होते हैं जो आगे चलकर ट्रांसजेंडर बन जाते हैं। ऐसे बच्चों पर हमें ज़्यादा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि किशोर उम्र में पहचान का संकट उन्हें डिप्रेशन की तरफ धकेल सकता है। कई बार तो बच्चे इससे घबराकर खुदकशी भी कर लेते हैं।

विज्ञापन

8 Common Myths and Truth About Intimacy in Relationships

लिंग की पहचान का संकट पुराना है
सिर्फ हमारी पीढ़ी ही नहीं है जो औरत और मर्द के बंधे-बंधाए खांचे से बाहर आने की कोशिश कर रही है। दो लिंगों के इस बंटवारे को चुनौती पहले भी दी जा चुकी है।उन्नीसवीं सदी में फ्रेंच कलाकार क्लॉड काहुन ने भी इसे चुनौती दी थी। वो लूसी के तौर पर पैदा हुए थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम क्लॉड रख लिया। फ्रांस में ये नाम औरतों के भी हो सकते हैं और मर्दों के भी।अपने लिंग के बारे में क्लॉड का कहना था कि कभी वो मर्द हैं तो कभी औरत। किरदार बदलते रहते हैं और ये हालात पर निर्भर करता है।

8 Common Myths and Truth About Intimacy in Relationships

बहुत से जीवों में दो से ज़्यादा लिंग होते हैं
अक्सर हम ये मानते हैं कि तमाम जानवरों में नर या मादा होते हैं। नर एक खास तरह का बर्ताव करते हैं। इसी तरह मादाएं एक खास तरह का व्यवहार करती हैं। मगर, ये बात सच से काफी परे है जैसे इंसानों में कई लोग समलैंगिक होते हैं, ट्रांसजेंडर होते हैं। इसी तरह जानवरों की कई नस्लों में होता है जहां नर और मादा के सिवा भी अलग लिंग के जानवर पाए जाते हैं। ब्लूगिल सनफिश के बीच तो नर की ही तीन किस्में मिलती हैं। जब ये विपरीत लिंगी को लुभाने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो उसी वक्त किसी नर साथी से भी टांका भिड़ाने की जुगत में होते हैं।

8 Common Myths and Truth About Intimacy in Relationships

He और She के अलावा नया शब्द चाहिए
हिंदी में तो किसी को नाम से हटकर पुकारने के लिए एक शब्द है 'वो'। यह शब्द एकवचन में भी इस्तेमाल हो सकता है और बहुवचन में भी।मगर अंग्रेजी में ऐसा शब्द नहीं जो किसी के लिंग की तरफ इशारा किए बगैर उसकी तरफ इशारा कर दे।बरसों से अंग्रेजी में ऐसे शब्द की तलाश हो रही है। इस साल अमेरिकन डायलेक्ट सोसाइटी ने इसके लिए 'They' पर मुहर लगाई है। यूं तो They बहुवचन के तौर पर इस्तेमाल होता रहा है।मगर अब इसे किसी एक इंसान के लिए इस्तेमाल करने पर भी किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए।आखिर यह एक ऐसा शब्द है, जो यह जाहिर नहीं करता है कि 'वो' मर्द है या औरत।

8 Common Myths and Truth About Intimacy in Relationships

'हमें सेक्स की जरूरत महसूस नहीं होती'

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग सामने आ रहे हैं जो ये कहते हैं कि उन्हें सेक्स की जरूरत नहीं महसूस होती।समलैंगिकता को कानूनी दर्जा मिलने के बाद ऐसा कहने वालों की तादाद तेजी से बढ़ रही है।अमरीका में ऐसे लोगों के संगठन, एसेक्सुअल विजिबिलिटी ऐंड एजुकेशन नेटवर्क के 2003 में केवल 391 सदस्य थे। आज ये तादाद 80 हजार हो चुकी है।आज के दौर में जहां हर चीज सेक्स की चाशनी में लपेटकर परोसी जा रही है।वहां ये वो लोग हैं, जो दुनिया को बताना चाहते हैं कि सुखी, सेहतमंद जिंदगी के लिए सेक्स इतना भी जरूरी नहीं।

8 Common Myths and Truth About Intimacy in Relationships

दुनिया 'मोहब्बतों' की दुश्मन है

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो एक वक्त में कई लोगों से इश्क करते हैं, जिस्मानी ताल्लुकात बनाते हैं।ज्यादातर लोग ऐसा छुपकर करते हैं। मगर कुछ ऐसे भी हैं जो सार्वजनिक तौर पर ऐसा करते हैं। ऐसे लोगों को पॉलीएमॉरस कहा जाता है, जो एक वक्त में कई मोहब्बतें करते हैं।चूंकि ये समाज के बंधे-बंधाए उसूलों को चुनौती देते हैं, इसलिए इन्हें गंदी नजर से देखा जाता है।इसका सबसे बुरा असर ऐसे लोगों के बच्चों पर पड़ता है, जिनके किरदार पर बचपन से ही सवाल उठाए जाने लगते हैं।हालांकि ऐसे बच्चों की परवरिश ज़्यादा बेहतर ढंग से होती है, जिनके मां-बाप एक साथ कई रिश्ते निभाते हैं। बच्चों को अलग-अलग तरह के लोगों का साथ मिलता है। बचपन से ही उनके अंदर दुनिया के बहुरंगी होने का एहसास होता है और वो ज़्यादा उदार इंसान बनते हैं।

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed