फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 कारणों के वजह से लोग आ जाते हैं दबाव में, कर लेते हैं बिना मर्जी शादी

Sun, 10 Nov 2019 12:41 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 10 Nov 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
5 terrible reasons to get married in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली, दुनिया चांद पर पहुंच गई लेकिन अभी भी लोग शादी जैसा अहम निर्णय केवल अपनी मर्जी से नहीं लेते हैं। इस निर्णय में भी वो पहले दुनिया वालों की सुनते हैं। जबकि शादी पूरी जिंदगी का साथ होता है और जब आप किसी ऐसे इंसान से मिलते हैं जिसे देखकर आपको लगता है कि यहीं वो है जिसके साथ मुझे पूरी जिंदगी बितानी है, तभी शादी करनी चाहिए। लेकिन कई बार युवक-युवतियां केवल इसलिए शादी कर लेते हैं क्योंकि उनके माता-पिता ऐसा चाहते हैं या फिर समाज उन्हें ऐसा करने के लिए कहता है। इस तरह की शादी करने के बाद हो सकता है आप पूरी जिंदगी किसी ऐसे इंसान के साथ बिताने के लिए मजबूर हो जाएं जिसे न आप प्यार करते हैं और नहीं पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि वो कौन से कारण होते हैं जिनके दबाव में लोग शादी जैसा अहम निर्णय ले लेते हैं...

5 terrible reasons to get married in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्यार में धोखा खाने के बाद

अधिकतर लड़के-लड़कियां केवल इसलिए शादी कर लेते हैं क्योंकि वो एक बार प्यार में धोखा खा चुके होते हैं। दोबारा ऐसी परिस्थिति न आए इससे बचने के लिए वो किसी भी इंसान से चाहे वो उनके लिए सही हो या नहीं बस शादी कर लेतें हैं।

5 terrible reasons to get married in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आर्थिक मजबूती के लिए

आपको यकीन नहीं होगा लेकिन बड़े शहरों में रहने वाली लड़कियां केवल इसलिए शादी करती हैं क्योंकि उनको लगता है कि ऐसा इंसान जो आर्थिक रूप से मजबूत है उसके साथ शादी करने से उनका भविष्य सुरक्षित हो जाएगा। भले ही वो उस लड़के से प्यार करें या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 terrible reasons to get married in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भाईयों-बहनों में सबसे बड़ें हैं होने पर
 

भारतीय समाज में शादी को लेकर सबसे ज्यादा नुकसान बड़े बच्चे को उठाना पड़ता है। क्योंकि अधिकतर अभिभावकों को लगता है कि अगर बड़ी बेटी की शादी पहले नहीं की तो लोग क्या कहेंगे। इस चक्कर में वो बिना जाने कि बेटी का शादी का मन है भी या नहीं बस शादी कर देते हैं।

विज्ञापन
5 terrible reasons to get married in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexel

शादी एक परंपरा है

कुछ लोगों के लिए शादी का मतलब केवल एक परंपरा होता है। उनके लिए शादी करना एक जिम्मेदारी है जबकि बहुत से ऐसे लोग हैं जो बिना शादी के ही खुश हैं। तो अगली बार जब शादी का ख्याल मन में आए तो उसकी वजह केवल परंपरा न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed