अधिकांश रिलेशनशिप में झगड़ा और बहस होना आम बात है। हर कोई अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए कॉम्प्रोमाइज करता है। लेकिन कुछ रिलेशनशिप में होने वाली फाइट असहनीय हो जाती है उस रिश्ते में कपल ज्यादा वक्त तक नहीं रह पाते हैं। पर आप किस प्वाइंट पर सोचते हैं कि आपका रिश्ता सच में खत्म हो चुका है। जब तक आपके जीवन पर इस रिलेशनशिप का असर पड़े आप उससे बाहर निकल जाएं। बताए गए लक्षणों से पहचानें कि कहीं आपका रिलेशनशिप भी ओवर तो नहीं हो चुका है।
अगर दिखें ये लक्षण तो समझिए कि खत्म हो गया है आपका रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेकअप के लिए रास्ते ढूंढना
आप हमेशा एक चांस खोजते हैं कि कैसे आप अपने पार्टनर से छुटकारा पाएं। छोटी से छोटी बहस या लड़ाई आपको अपने पार्टनर से ब्रेकअप के लिए अग्रसित करता है। आप लगातार लड़ने के लिए प्रॉब्लम खोज कर लाते हैं ताकि आप ब्रेकअप कर सकें। फिर आप अपना फैसला बुद्धिमता से लीजिए।
बोरिंग बातें
अगर अब आपकी बातें पार्टनर के साथ बोरिंग और छोटी हो चुकी हैं। बस अब केवल आपकी बातें आपके दिनचर्या और क्या कर रही हैं तक ही सीमित है तो ब्रेकअप के बारे में आप सोच सकते हैं। क्योंकि खुशमिजाज कपल अपने भविष्य को लेकर बात करते हैं, जीवन के गोल को लेकर बात करते हैं, एक-दूसरे को प्रेरित करते हैं और एक-दूसरे से सीखते हैं। अगर आपकी बातचीत छोटी और बोरिंग हो गई है तो ये लक्षण हैं कि आपका रिश्ता खत्म हो चुका है।
एक-दूसरे से दूर रहने पर दुखी न होना
आप ज्यादा वक्त एक-दूसरे के साथ नहीं बिता रहे हैं। आप एक-दूसरे से दूर होने के बावजूद इमोशनल नहीं हो रहे हैं या फिर दुखी नहीं है। एक-दूसरे से मिलने के लिए किसी तरह का कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। ये लक्षण हैं कि आपका रिश्ता खत्म हो चुका है।
अनअप्रेसिएटिव
अब आप अपने पार्टनर के अचीवमेंट पर उसे प्रोत्साहित नहीं करते हैं। हमेशा अपने पार्टनर को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। अनअप्रेसिएटिव होना यह लक्षण है कि आपका रिश्ता खत्म हो चुका है। अब आप दोनों के बीच कुछ भी बचा नहीं है।