Best Things To Do In Winters: दिसंबर का महीना खत्म होने वाला है, ऐसे में सर्दी ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। ठंड के मौसम में घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग अपने बेडरूम में रखे कंबल और रजाई में ही घुसे रहते हैं। पूरे दिन रजाई में घुसे रहने की वजह से शरीर भी आलसी हो जाता है और शरीर को विटामिन डी नहीं मिल पाता।
लोगों को जब ये कहा जाए कि कंबल से निकल कर कुछ एक्टिविटी करो तो उन्हें समझ नहीं आता कि ठंड में वो क्या कर सकते हैं। आपकी इसी दुविधा को हम दूर करने जा रहे हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनको फॉलो करके आप सर्दियों का पूरा आनंद उठा सकते हैं। इन तरीकों से आप अपने घर के बच्चों को भी एक्टिव बना सकते हैं।
2 of 6
धूप का आनंद उठाएं
- फोटो : Adobe stock
धूप का आनंद उठाएं
यदि आपको घर के बाहर जाना पसंद नहीं है तो अपनी छत या फिर बालकनी में कुर्सी या चटाई डालकर बैठैं। दिन की धूप में बैठकर चाय या कॉफी का आनंद लें। इस धूप से आपके शरीर को विटामिन डी मिलेगा, जो काफी फायदेमंद है।
3 of 6
आउटडोर गेम खेलें
- फोटो : Adobe stock
आउटडोर गेम खेलें
यगि आप ऐसी जगह रहते हैं, जहां बर्फ पड़ती है तो स्नोबॉल फाइट करें। स्नोमैन बनाएं या स्केटिंग ट्राई करें। जहां बर्फ न हो, वहां पतंगबाज़ी या साइक्लिंग का मजा लें। आप घर के बाहर बैडमिंटन, टेनिस या फिर क्रिकेट भी खेल सकते हैं।
Year Ender 2024: इन सेलेब्स ने इस साल अपने बच्चे का रखा खास नाम, देखें लिस्ट
4 of 6
विंटर कार्निवाल्स जाएं घूमने
- फोटो : Adobe stock
विंटर कार्निवाल्स जाएं घूमने
सर्दी के मौसम में जगह-जगह क्रिसमस और नववर्ष की वजह से कार्निवाल लगता है। कई जगह मेले भी लगते हैं। ऐसे में घर से निकलकर इन विंटर कार्निवाल्स में घूमने जाएं। यहां आप खरीदारी और अच्छे खान-पान का लुत्फ उठा सकते हैं।
5 of 6
पिकनिक पर जाएं
- फोटो : istock
पिकनिक पर जाएं
यदि आप घर से बाहर परिवार और बच्चों के साथ जाना चाहते हैं तो पिकनिक पर जाएं। इसके लिए घर से ही कुछ खाने-पीने के समान तैयार पैक कर लें, ताकि आपको बाहर का कुछ न खाना पड़े। इसके अलावा आप अपने साथ पार्क में बैठने के लिए चटाई ले जाएं, ताकि आप वहां धूप में कुछ देर लेट भी सकें।