Ratan Tata RIP Images: देश के जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के आजीवन चेयरमैन एमिरेट्स रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। शीर्ष उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा ने बुधवार करीब 11.30 बजे मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर उद्योग जगत से लेकर राजनीति और फिल्मी गलियारे में भी शोक की लहर है। भारत के लिए रतन टाटा का जाना एक क्षति है।
भारत के अरबपतियों में शामिल होने के बावजूद रतन टाटा लाइम लाइट से दूर बेहद सादगी से रहते थे। उनकी यह सादगी हर किसी के दिल को जीत लेती थी। उनका जीवन, सफलता और जरूरतमंदों की मदद के लिए उनका प्रयास, सब कुछ सराहनीय है और प्रेरणा योग्य है। इस लेख में रतन टाटा की कुछ खास तस्वीरें दी गई हैं, जो उनके युवा दिनों की यादों का ताजा कर सकती हैं।
2 of 6
Ratan Tata
- फोटो : Instagram/@RatanTata
रतन टाटा 30 से अधिक कंपनियों के मालिक थे। यह कंपनियां छह महाद्वीपों के 100 से ज्यादा देशों में फैली थीं। हालांकि उनकी पहचान सिर्फ उनके उद्योग से नहीं, बल्कि सादगी और ईमानदारी के बलबूते बनीं।
3 of 6
Ratan Tata
- फोटो : instagram/ratantata
रतन टाटा जमशेदजी टाटा के परपोते थे, जिन्होंने टाटा समूह की स्थापना की। उनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में नवल टाटा और सूनी टाटा के घर पर हुआ। माता पिता के अलगाव के बाद रतन टाटा का पालन पोषण उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने किया। उन्होंने कभी शादी नहीं की। हालांकि उन्हें प्यार जरूर हुआ लेकिन उनका प्यार अधूरा ही रह गया।
4 of 6
Ratan Tata
- फोटो : instagram/ratantata
रतन टाटा ने 1962 में कॉर्नेल विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क से वास्तुकला में बीए की डिग्री हासिल की। इसके बाद पारिवारिक कंपनी में शामिल हो गए। 1971 में रतन टाटा को समूह की एक फर्म ‘नेशनल रेडियो एंड इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी’ का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया। एक दशक बाद वह टाटा इंडस्ट्रीज के चेयरमैन बने।
5 of 6
Ratan Tata
- फोटो : Instagram/@RatanTata
1991 में अपने चाचा जेआरडी टाटा से टाटा समूह के चेयरमैन का पदभार संभाला। जेआरडी टाटा पांच दशक से भी अधिक समय से इस पद पर थे। उन्होंने दुनिया की सबसे सस्ती कार टाटा नैनो को मध्यम वर्ग तक पहुंचाने का अपना वादा पूरा किया।