भारत में हर महीने ही कुछ न कुछ त्योहार आते हैं। अब जैसे रक्षाबंधन को ही ले लीजिए। भाई-बहन के बीच के प्रेम को दर्शाने वाला ये त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 22 अगस्त रविवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन भाई-बहन की कलाई पर राखी बांधती है और बदले में भाई उसको कोई अच्छा सा और प्यार सा उपहार देता है। लेकिन कई लोग इस बात को लेकर हर साल काफी उलझन में रहते हैं कि वे अपनी बहन को इस साल राखी पर क्या उपहार दें? भले ही राखी के लिए बाजार पूरी तरह सज चुके हैं और वहां कई तरह के उपहार मौजूद हैं, लेकिन लोगों को ये परेशानी जरूर रहती है कि भला वे अपनी प्यारी बहन के लिए क्या उपहार खरीदें? उपहार कैसा हो? कहीं वो उपहार उसे पसंद आएगा या नहीं? ऐसी कई परेशानियां लोगों को परेशान करती हैं, तो चलिए हम आपको कुछ बेस्ट गिफ्ट के बारे में बताते हैं जो आप अपनी बहन को इस राखी पर दे सकते हैं।
{"_id":"611a11288ebc3ee01e7c54c6","slug":"rakhi-raksha-bandhan-2021-gifts-for-sisters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi Gifts: इस राखी भाई दे सकते हैं बहनों को ये पांच उपहार, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Rakhi Gifts: इस राखी भाई दे सकते हैं बहनों को ये पांच उपहार, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार
Sun, 22 Aug 2021 12:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
राखी गिफ्ट
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी गिफ्ट मोबाइल फोन
- फोटो : पेक्सेल्स
कोई गैजेट्स
- आज के दौर में हर कोई चाहता है कि उसके पास एक अच्छा और स्मार्ट मोबाइल फोन हो, एक अच्छे फीचर वाला लैपटॉप हो आदि। ऐसे में आप अपनी बहन की जरूरत के हिसाब से उन्हें मोबाइल या लैपटॉप गिफ्ट कर सकते हैं। ये उनके काम भी आएगा और उन्हें काफी पसंद भी आ सकता है।
राखी गिफ्ट
- फोटो : istock
फोटो फ्रेम में यादें सजाकर
- भाई-बहन का रिश्ता बड़ा ही नाजुक होता है। यहां पल में लड़ाई तो पल में एक-दूसरे के लिए सम्मान नजर आता है। भले ही ये दोनों आपस में कितना लड़ लें, लेकिन दोनों के दिलों में एक-दूसरे के लिए काफी प्यार होता है। ऐसे में आप इस राखी अपनी बहन को एक फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं, जिसमें आप अपनी और बहन की बचपन से लेकर अब तक की कुछ चुनिंदा और यादगार तस्वीरें लगवा सकते हैं, और यकीन मानिए ये गिफ्ट आपकी बहन को काफी पसंद आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राखी गिफ्ट
- फोटो : istock
शॉपिंग वाउचर
- आप अपनी बहन को शॉपिंग वाउचर दे सकते हैं, क्योंकि हर लड़की को शॉपिंग करना तो खूब पसंद होता है और यकीनन आपकी बहन को भी हो सकता है। ऐसे में ये वाउचर उनको उनकी पसंद की खरीदारी करने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
राखी गिफ्ट
- फोटो : Pixabay
जरूरत का सामान
- किसी को भी दिया गया उपहार तब एक अच्छा गिफ्ट बनता है, जब वो किसी न किसी तरीके से दिए जाने वाले व्यक्ति की जरूरत को पूरा करे। ऐसे में आप इस राखी ऐसा कर सकते हैं कि अपनी बहन को वो उपहार दे सकते हैं, जिसकी उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत हो। ये उपहार कुछ भी हो सकता है।