Barish Me Kapde Jaldi Kaise Sukhaye: बरसात का मौसम जहां ठंडक और हरियाली लेकर आता है, वहीं कपड़े सुखाना सबसे बड़ी परेशानी बन जाता है। लगातार बारिश, धूप की कमी और हवा में बढ़ी नमी के कारण कपड़े कई-कई घंटों या कभी-कभी दो दिन तक भी नहीं सूखते। इतना ही नहीं, गीले कपड़ों में सीलन की बदबू, फफूंदी और बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे कपड़े पहनना त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण भी बन सकता है।
Clothes Drying Tips: बारिश में कपड़े नहीं सूख रहे? अपनाएं ये 10 आसान ट्रिक्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 15 Jul 2026 03:50 PM IST
सार
Monsoon Laundry Hacks: बारिश के मौसम में कपड़े जल्दी कैसे सुखाएं?
बारिश में कपड़े जल्दी सुखाने के लिए उन्हें अच्छी तरह निचोड़ें, सूखे तौलिये से अतिरिक्त पानी निकालें, हैंगर पर दूरी बनाकर टांगें, पंखा या एग्जॉस्ट फैन चलाएं, अच्छी हवा वाली जगह रखें और जरूरत पड़ने पर आयरन या ड्रायर का सुरक्षित उपयोग करें। इससे कपड़े जल्दी सूखते हैं और उनमें सीलन की बदबू भी नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन