Propose Day 2023 : वैलेंटाइन वीक में दूसरा दिन होता है प्रपोज डे। इस दिन लोग उनसे अपने प्यार का इजहार करते हैं, जिन्हें वो पसंद करते हैं। पर, किसी को प्रपोज करने के तरीके से इंप्रेस करना इतना भी आसान नहीं है। दरअसल, आज के समय में हर कोई ये चाहता है कि, अगर कोई उन्हें पसंद करता है तो वो कुछ अलग तरीके से उनसे अपने प्यार का इजहार करे। जिस के चलते लोग थोड़ा संशय में आ जाते हैं।
Propose Day 2023 : इस तरह के प्रपोजल से जल्दी इंप्रेस होती हैं लड़कियां, आप भी जानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों मनाया जाता है प्रपोज डे
कहा जाता है कि, 1477 में एक ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को प्रपोज किया था। जिसके बाद से इस खास दिन की शुरुआत हुई। इसके साथ ही ये भी कहा जाता है कि, 1816 में इसी दिन प्रिंसेस चार्लोट ने अपने होने वाले पति को प्रपोज किया था। तभी से प्रपोज डे मनाया जाता है।
इन तरीकों से करें पार्टनर को प्रपोज
बीच पर करें प्रपोज - अगर आप खुले मिजाज वालें है तो प्रपोज डे के दिन अपने पार्टनर को बीच पर ले जाएं। यहां सभी चीजों को सेट करते हुए सूरज डूबने के समय घुटने पर बैठकर अपना प्रपोजल रखें।
कैंडल लाइट डिनर पर करें प्रपोज - अगर आप अपने पार्टनर को बेहद ही रोमांटिक तरीके से प्रपोज करना चाहते हैं तो इसके लिए कैंडिल लाइट डिनर पर उन्हें ले जाएं। वहीं उन्हें प्रपोज करें।
परिवार को करें प्रपोजल में शामिल- अगर आप अलग अंदाज में किसी को शादी के लिए प्रपोज करना चाहते हैं, तो अपने परिवार के साथ उनके सामने ये प्रपोजल रख सकते हैं।