फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NPCD 2023: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस और क्या है इस दिन का महत्व? यहां जानें

Sat, 02 Dec 2023 09:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 02 Dec 2023 09:17 AM IST
विज्ञापन
National Pollution Control Day History Importance and all details are here
National Pollution Control Day 2023: राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाने के पीछे क्या कारण है? - फोटो : Amar Ujala

National Pollution Control Day 2023: दुनिया भर में हर एक दिन की अपनी कहानी, अपना इतिहास और अपना महत्व है। बीते कल में कुछ ऐसा घटता है, जो आने वाले कल की याद बन जाता है। ऐसे में कई दिन किसी न किसी रूप में किसी न किसी याद के तौर पर हमारे इतिहास से जुड़ जाते हैं। इसी कड़ी में आज का दिन यानी 2 दिसंबर, भी किसी न किसी रूप में खास है क्योंकि इस दिन राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि ये दिन क्या है और क्यों 2 दिसंबर को ही मनाया जाता है? आखिर इस दिन का महत्व क्या है? शायद नहीं, तो चलिए बिना देर किए इस दिन के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

National Pollution Control Day History Importance and all details are here
National Pollution Control Day 2023: राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाने के पीछे क्या कारण है? - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों मनाया जाता है 2 दिसंबर को?

  • राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस को 2 दिसंबर के दिन इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि 2-3 दिसंबर 1984 को भोपाल गैस त्रासदी हुई थी और इसमें जान गंवाने वाले लोगों की याद में ये दिन मनाया जाता है। भोपाल में हुई ये गैस त्रासदी इतिहास की सबसे घातक औद्यौगिक प्रदूषण आपदाओं में से एक है।
National Pollution Control Day History Importance and all details are here
National Pollution Control Day 2023: राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाने के पीछे क्या कारण है? - फोटो : अमर उजाला

महत्व क्या है?

  • बात अगर इस दिन के महत्व की करें, तो ये दिन पर्यावरण प्रदूषण के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने और उद्योगों को प्रदूषण नियंत्रण को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उद्धेश्य किसी भी औद्यौगिक आपदा को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
National Pollution Control Day History Importance and all details are here
National Pollution Control Day 2023: राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाने के पीछे क्या कारण है? - फोटो : istock

क्या कहते हैं आंकड़ें?

  • एक आंकड़े के मुताबिक, वायु प्रदूषण के कारण अकेले भारत में प्रति वर्ष लगभग 70 लाख लोगों को अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ता है। वहीं, रिपोर्ट बताती है कि 10 में 9 लोग ऐसे हैं, जिन्हें स्वच्छ हवा नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
National Pollution Control Day History Importance and all details are here
National Pollution Control Day 2023: राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाने के पीछे क्या कारण है? - फोटो : istock

बीमार हो रहे हैं लोग

  • ये हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर के लिए शुद्ध हवा कितनी जरूरी है। ऐसे में जो प्रदूषित हवा होती है, उसके कण हमारे शरीर में जाकर हृदय, फेफड़ों और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए हमें वायु प्रदूषण को रोकने के लिए हर वो काम करना चाहिए, जो जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed