फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि का व्रत रखते समय गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

Sat, 18 Feb 2023 12:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 18 Feb 2023 12:50 AM IST
सार

अगर कोई गर्भवती महिला महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने का सोच रही हैं, तो उसके लिए उन्हें कुछ नियम फॉलो करने चाहिए। जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Fasting Tips During Pregnancy Fasting Dos and Donts for Pregnant Women by Expert in Hindi
गर्भावस्था - फोटो : amar ujala

Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि की धूम मंदिरों में दिखाई दे रही है। इसके साथ ही घरों में भी इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। लोग इस दिन व्रत भी रखते है। व्रत में कई लोग पूरे दिन कुछ नहीं खाते तो कई लोग सिर्फ फलाहार लेते हैं। वैसे तो व्रत रखने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं पर, गर्भवती महिलाओं के लिए व्रत रखना थोड़ा मुश्किल होता है।



दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि, जब कोई महिला गर्भवती होती है तो उनके भ्रूण को उन्हीं के खाने-पीने से पोषण मिलता है। ऐसे में महिलाओं को भरपूर पौष्टिक आहार खाने की सलाह दी जाती है। हर गर्भवती महिला को हर दो से तीन घंटे में कुछ ना कुछ खाने पीने को कहा जाता है ताकि उनका होने वाला बच्चा और वो खुद स्वस्थ रहें। अगर कोई गर्भवती महिला महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने का सोच रही हैं, तो उसके लिए उन्हें कुछ नियम फॉलो करने चाहिए। जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 

Mahashivratri 2023 Fasting Tips During Pregnancy Fasting Dos and Donts for Pregnant Women by Expert in Hindi
दिल्ली में फलाहारी भोजन के रेस्तरां - फोटो : facebook

ना करें निर्जला व्रत

अगर आप गर्भ से हैं तो भूल कर भी निर्जला व्रत ना करें। थोड़े-थोड़े समय पर कुछ ना कुछ खाती रहे। हो सके तो ज्यादा से ज्यादा फलों का इस्तेमाल करें। इससे आपका पेट भी भरा रहेगा और शरीर को पोषक तत्व भी प्राप्त होते रहेंगें। 

Mahashivratri 2023 Fasting Tips During Pregnancy Fasting Dos and Donts for Pregnant Women by Expert in Hindi
रखें शरीर के हाइड्रेशन का ध्यान - फोटो : istock

रखें शरीर के हाइड्रेशन का ध्यान

व्रत के दौरान गर्भवती महिलाएं अपने खाने का खास ध्यान रखें। शरीर में पानी की कमी की वजह से गर्भवती महिला के साथ-साथ भ्रूण की सेहत पर भी असर पड़ सकता है। आप चाहें तो समय-समय पर जूस या फिर नारियल का पानी पीती रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Fasting Tips During Pregnancy Fasting Dos and Donts for Pregnant Women by Expert in Hindi
शरीर को दें पूरा आराम - फोटो : डेमो

शरीर को दें पूरा आराम

अगर आपके घर में कोई गर्भवती महिला व्रत रखने का सोच रही है तो इस बात का ध्यान रखें कि वो ज्यादा मेहनत ना करें। रात को पूरी नींद लें और किसी भी तरह से खुद को ना थकाएं। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Fasting Tips During Pregnancy Fasting Dos and Donts for Pregnant Women by Expert in Hindi
ना करें चॉय-कॉफी का सेवन - फोटो : Pixabay
ना करें चॉय-कॉफी का सेवन

गर्भवती महिलाएं व्रत के दौरान ज्यादा चाय या कॉफी का सेवन करने से बचें। इससे डिहाइड्रेशन होने का खतरा बना रहता है। वहीं अगर आपको व्रत के दौरान कभी भी कमजोरी लगे या चक्कर आए तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed