फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माधुरी दीक्षित: जानें कैसी है 'धक-धक' गर्ल माधुरी दीक्षित की लाइफस्टाइल, अरबों की संपत्ति की हैं मालकिन

Thu, 11 Mar 2021 05:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 11 Mar 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
madhuri dixit lifestyle fitness secret diet plan car collection and net worth
madhuri dixit - फोटो : instagram

बॉलीवुड इंडस्ट्री में वैसे तो कई ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपनी फिटनेस और लग्जरी लाइफ के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी 'धक-धक' गर्ल माधुरी दीक्षित की बात थोड़ी अलग हैं। आज वे काफी मशहूर अभिनेत्री हैं, और लोग उनके डांस के बेहद दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और वीडियो को फैंस का काफी प्यार मिलता है और लोग उनको फॉलो भी करते हैं। तो चलिए हम आपको माधुरी दीक्षित की लाइफस्टाल के बारे में बताते हैं।

madhuri dixit lifestyle fitness secret diet plan car collection and net worth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, माधुरी दीक्षित अपने रोज के खाने में पौष्टिक सब्जियों और फलों को शामिल करती हैं। जबकि वे ऑयल और फैट वाले खाने से काफी दूर रहती हैं। वे नियमित अंतराल में पांच-छह छोटे-छोटे मील्स लेती हैं। वहीं, वे व्यायाम भी करती हैं, और योग, कार्डियो और वजन उठाने जैसी चीजें जरूर करती हैं।

madhuri dixit lifestyle fitness secret diet plan car collection and net worth
अखरोट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

माधुरी रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीती हैं, ताकि उनकी स्किन हाइड्रेटेड रहे। अपने बालों को मजबूत बनाने के लिए वे नियमित रूप से इनकी मालिश करती हैं। इसके लिए माधुरी अखरोट, पालक, दही और अंडा जरूर अपने भोजन में शामिल करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit lifestyle fitness secret diet plan car collection and net worth
madhuri dixit - फोटो : instagram

अपने डांस और कथक को लेकर माधुरी दीक्षित काफी ज्यादा मशहूर हैं, वे दिन में तीन से चार बार जरूर कथक करती हैं। साल 1984 में माधुरी ने फिल्म अबोध से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, और तब से वे लगातार आगे ही बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
madhuri dixit lifestyle fitness secret diet plan car collection and net worth
madhuri dixit - फोटो : instagram

माधुरी दीक्षित को कारों का भी शौक है। वैसे तो उनके पास कई लग्जरी कारें हैं, लेकिन पिछले साल उन्होंने अपनी टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा को मॉडिफाई करवाया था, जिसके बाद इस कार के आगे कई लग्जरी कारें भी फीकी नजर आ रही थी। इस कार में एक फ्रिज, ट्रे होल्डर और कप होल्डर भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed