फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या राय की तरह प्रियंका के हाथों में भी रचेगी इस शहर की मेहंदी,जानें क्या है ऐसा खास

Fri, 30 Nov 2018 10:39 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya rai priyanka chopra wedding mehendi is also coming from sojat at rajasthan
- फोटो : file photo

दीपिका-रणवीर की शादी के बाद अब बॉलीवुड गलियारों में प्रियंका-निक की शादी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हर कोई उनकी शादी की तैयारियों को लेकर काफी उत्साहित है। इस बीच मीडिया में उनकी शादी से जुड़ी एक खास खबर आई है। बता दें, प्रियंका ने अपने हाथों पर निक के नाम की मेहंदी रचाने के लिए एक खास शहर को चुना है। खास बात यह है कि बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय ने भी अपनी शादी के मौके पर इसी शहर से अपने लिए भी मेहंदी मंगवाई थी। आइए जानते हैं आखिर किस शहर से प्रियंका ने अपने लिए मेहंदी मंगवाई हैं और इस मेहंदी में ऐसा क्या है खास। 

Aishwarya rai priyanka chopra wedding mehendi is also coming from sojat at rajasthan
priyanka, nick

प्रियंका चोपड़ा के लिए शादी की मेहंदी खासतौर पर राजस्थान के सोजत शहर से मंगवाई गई है। इस शहर को ‘सिटी ऑफ हिना’ भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस शहर की मेहंदी बेहद खास होती है।लड़कियों को यहां की मेहंदी इसलिए पसंद होती है क्योंकि यह हाथों में गहरी रचती है। बता दें की सोजत से ही ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी की भी मेहंदी मंगवाई गई थी। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि प्रियंका के हाथों पर मेहंदी कौन लगाने वाला है और उनके हाथों पर किस तरह की मेहंदी लगाई जाएगी।  

Aishwarya rai priyanka chopra wedding mehendi is also coming from sojat at rajasthan
priyanka chopra - फोटो : TOI

मीडिया में आई खबरों की मानें तो प्रियंका और निक की शादी के सारे फंक्शन जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ही किए जाएंगे। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी के कुछ फंक्शन जैसे मेहंदी, हल्दी और संगीत का कार्यक्रम जोधपुर के महरगढ़ किले में किए जाएंगे। जोधपुर के लोगों के लिए ये अच्छी बात है कि प्रियंका-निक की शादी की वजह से जोधपुर में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya rai priyanka chopra wedding mehendi is also coming from sojat at rajasthan
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा अपने प्री-ब्राइडल शॉवर में भी काफी खुश नजर आ रही थीं। उन्होंने अपने प्री-ब्राइडल शॉवर में जमकर डांस किया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा अपनी संगीत सेरिमनी में भी एक डांस प्रफॉर्मेंस देने वाली हैं।बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा कथक डांस करेंगी। कथक के अलावा प्रियंका चोपड़ा अपने फेमस सॉन्ग ‘देसी गर्ल’ पर भी डांस करेंगी। 

विज्ञापन
Aishwarya rai priyanka chopra wedding mehendi is also coming from sojat at rajasthan
priyanka and nick - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड की अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा दिल्ली में भी एक रिसेप्शन रखेंगी। इस रिसेप्शन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे लेकिन पीएमओ से अभी इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं। वहीं, कई राजनेताओं के इस रिसेप्शन में शामिल होने की अटकले लगाई जा रही हैं। दिल्ली में 4 दिसंबर को यह रिसेप्शन होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed