बॉलीवुड के महान अभिनेताओं में से एक अनुपम खेर के अभिनय का कौन दीवाना नहीं है? साल 1984 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अनुपम खेर अब तक 500 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। फिल्मी दुनिया के कई पुरस्कारों के साथ अनुपम खेर पद्मश्री और पद्मभूषण से भी सम्मानित हो चुके हैं। आज के सेलिब्रिटी लाइफ स्टाइल में ट्विटर पर खुल कर अपनी बात रखने वाले अनुपम खेर के बारे में जानेंगे।
सारांश, स्पेशल-26 और एमएसडी में अपने किरदार से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अनुपम खेर छोटे पर्दे पर भी कई शो में बतौर गेस्ट और होस्ट काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक उनकी करोड़ों की संपत्ति है और वह पूरे शान के साथ अपना जीवन बिता रहे हैं। अक्सर वह सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में अनुपम खेर की लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं।
2 of 6
अनुपम खेर की संपत्ति
- फोटो : Instagram
अनुपम खेर की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अनुपम खेर की कुल संपत्ति 400 करोड़ से अधिक की है। फिल्मों के अलावा विज्ञापन और टीवी शो के माध्यम से भी वह करोड़ों की कमाई करते हैं। कुछ रिपोर्ट दावा करते हैं कि ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी वह अच्छी कमाई करते हैं।
3 of 6
अनुपम खेर का घर
- फोटो : Instagram
अनुपम खेर का घर
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अनुपम खेर के मुंबई में दो घर हैं। एक अनुमान के मुताबिक इन घरों की कीमत कई करोड़ की हो सकती है। अनुपम खेर कई बार सार्वजनिक मंच से कश्मीर पंडितों की आवाज उठाते रहे हैं। अनुपम खेर हिमाचल प्रदेश के शिमला के मूल निवासी हैं।
4 of 6
मां दुलारी के साथ अनुपम खेर
- फोटो : Instagram
अनुपम खेर की गाड़ियां
कुछ रिपोर्टस में दावा किया जाता रहा है कि अनुपम खेर को सादा जीवन अधिक पसंद है। यही कारण है कि उनके पास अपनी आवश्यकता भर की गाड़ियां हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक वह अक्सर बीएमडब्ल्यू कार से चलते हैं। कलेक्शन में उनके पास कुछ और लग्जरी गाड़ियां हैं।
5 of 6
अनुपम खेर-किरण खेर
- फोटो : twitter
राजनीति पर खुलकर बोलते हैं
अनुपम खेर का राजनीति से भी संबंध है, जिसको लेकर अक्सर वह ट्विटर पर ट्रोल्स के निशाने पर रहते हैं। राजनीति से संबंध का जरिया उनकी पत्नी किरण खेर हैं जो 2014 में पंजाब के चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी की सांसद चुनी गई थीं।